नई दिल्ली: पाकिस्तान-इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में सऊद शकील के कैच पर बवाल मच गया है। सोमवार को खेले गए दूसरे टेस्ट में 94 रन पर खेल रहे सऊद के विवादित कैच के बाद मैच पलटा और पाकिस्तान को 26 रन से हार का सामना करना पड़ा। शतक के करीब चल रहे सऊद को मार्क वुड की गेंद पर विकेटकीपर ओली पोप ने कैच आउट किया, लेकिन रिप्ले में ऐसा लगा कि शायद गेंद जमीन छू गई थी।
और पढ़िए – IND vs BAN test: टीम इंडिया को बड़ा झटका, टेस्ट सीरीज से बाहर हुए 2 दिग्गज खिलाड़ी
बाबर आजम ने दिया ये बयान
अब इस मामले पर पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने बड़ा बयान दिया है। बाबर आजम ने मैच के बाद कहा- सऊद को आउट करने के लिए ओली पोप की डाइव पाकिस्तान को महंगी पड़ी। सऊद को आउट नहीं दिया जाना चाहिए था। मुल्तान में पाकिस्तान की 26 रन की हार के बाद बोलते हुए बाबर ने कहा कि ऐसा लगता है कि जैसे गेंद जमीन को छू गई थी।
https://twitter.com/TheRealPCB/status/1602210544303456258?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1602210544303456258%7Ctwgr%5E7cbdf49ac08eb257283f07d7506a83ff455a3755%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.news24online.com%2Fsports%2Fcricket%2Fpak-vs-eng-2nd-test-saud-shakeel-was-not-out-watch-video%2F107726%2F
शकील का आउट होना हमें महंगा पड़ा
उन्होंने इस मामले पर आगे कहा, “शकील का आउट होना हमें महंगा पड़ा।” “हमें ऐसा लग रहा था जैसे गेंद जमीन को छू गई हो। एक पेशेवर के रूप में आपको अंपायर के फैसले का सम्मान करना होगा, लेकिन हमें लगा कि गेंद जमीन पर ड्रॉप हो गई थी।” शकील उस वक्त आउट हुए जब पाकिस्तान को जीत के लिए और 64 रनों की जरूरत थी और उसके पास 4 विकेट बाकी थे। हालांकि कैच करने के बाद ग्राउंड अंपायर अलीम डार ने तीसरे अंपायर जोएल विल्सन को आउट का सॉफ्ट सिग्नल भेजा था। बाबर ने आगे कहा- “मुझे लगता है कि यह अंपायरों को तय करना है। जैसा मैंने कहा हमें लगा कि गेंद ग्राउंड से टच हो गई।” शकील का आउट होने पर पाकिस्तान के ड्रेसिंग रूम में किसी को भी विश्वास नहीं हो रहा था।
और पढ़िए – PAK vs ENG: ‘इसमें कोई मिस्ट्री नहीं है…’, अबरार अहमद की गेंदबाजी पर बेन डकेट ने दिया बड़ा बयान
https://twitter.com/TheRealPCB/status/1602225772479004673
स्टोक्स बोले- कोई संदेह नहीं है
हालांकि इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने इस बारे में अलग विचार रखा है। मैच के तुरंत बाद स्टोक्स ने कहा- “मुझे नहीं लगता कि कैच के बारे में कोई संदेह है।” “जहां आप चिंता करना शुरू कर देते हैं तब इसे लंबे समय तक देखा जाता है क्योंकि तब आप अपने दिमाग में संदेह करना शुरू करते हैं। स्टोक्स ने आगे कहा- “आप क्रिकेट में इस तरह के कई फैसले और कैच देखते हैं। आप ऐसा ही कह सकते हैं कि जब रूटी शॉर्ट लेग पर कैच हुए थे। आप कह सकते हैं कि शायद तब भी बॉल जमीन को छू गई होगी, लेकिन आपको अंपायर के फैसले के साथ चलना चाहिए। यह हमारे पक्ष में गया, लेकिन मैं कुछ फैसलों में शामिल रहा हूं जहां इस तरह की चीजें हमारे खिलाफ गई हैं। आप इसे बदल नहीं सकते।”
ओली पोप ने दिया ये बयान
इस बारे में कैच लेने वाले विकेटकीपर ओली पोप का भी बयान सामने आया है। पोप ने कहा- मुझे पता था कि ये कैच ले लिया गया है। “मुझे नहीं लगता था कि यह पहले बाउंस हुआ था। एक कीपर के रूप में जब आपके हाथ में दस्ताने हों तो ईमानदारी से इस बारे में कह नहीं सकते। मुझे नहीं लगता था कि यह बाद में जमीन को छुआ था। जब आपके पास दस्ताने होते हैं तो आपको लगता है कि यह ले लिया गया है।”
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
भारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
5 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
6 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
6 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
7 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
7 hrs agoIND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
8 hrs agoसंजू सैमसन का बड़ा धमाका, 21 गेंदों में फिफ्टी ठोक कर ली कोहली की बराबरी
9 hrs agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में फिर फ्लॉप हुए अभिषेक शर्मा
9 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले रणजी ट्रॉफी में उतरेंगे जडेजा, इस टीम में मिली जगह
9 hrs ago2027 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेलेगी ये 4 टीमें, इमरान ताहिर की भविष्यवाणी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines