नई दिल्ली: पाकिस्तान-इंग्लैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच जीतकर इंग्लैंड ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। उसने 22 साल बाद पाकिस्तान में कोई टेस्ट सीरीज जीती है। हालांकि इस मैच के बाद कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं क्योंकि पाकिस्तान की जीत आसान लग रही थी, लेकिन चौथे दिन सऊद शकील विवादित रूप से आउट हो गए।
और पढ़िए – PAK vs ENG: ‘इसमें कोई मिस्ट्री नहीं है…’, अबरार अहमद की गेंदबाजी पर बेन डकेट ने दिया बड़ा बयान
94वें ओवर में दिखा नजारा
दरअसल, 94वें ओवर में सऊद 94 रन बनाकर खेल रहे थे और शतक के बेहद करीब थे। पाकिस्तान की लगभग सभी उम्मीदें सऊद की बल्लेबाजी पर टिकी थीं, लेकिन इस ओवर की तीसरी गेंद पर उन्हें कैच आउट कर पवेलियन रवाना कर दिया गया। मार्क वुड ने गेंद डाली तो सऊद ने इस पर पुल शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन वे चूके और बॉल विकेटकीपर ओली पोप की ओर उड़ गई।
ओली ने डाइव लगाई और कैच पकड़ लिया। सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा दावा किया जा रहा है कि कैच पकड़ने के दौरान जब ओली ने डाइव लगाई और ग्लव्स में पकड़ा तब बॉल जमीन छू चुकी थी, उन्होंने गेंद को जमीन से ही उठाया था। ऐसे में सऊद नॉट आउट करार दिए जाने चाहिए थे। इसी कैच को लेकर विवाद की स्थिति बन गई है।
और पढ़िए – IND vs BAN test: टीम इंडिया को बड़ा झटका, टेस्ट सीरीज से बाहर हुए 2 दिग्गज खिलाड़ी
सिर्फ 157 रन बनाने थे
पाकिस्तान को ढाई दिन में 355 रन बनाने थे। चौथे दिन उसके सामने सिर्फ 157 रन का लक्ष्य था और 5 विकेट हाथ में थे, लेकिन मार्क वुड समेत इंग्लिश गेंदबाजी ने पाकिस्तान को चारों खाने चित कर दिया। सऊद के आउट होने के बाद अबरार अहमद 17, जाहिद महमूद डक और मोहम्मद अली भी डक पर आउट हो गए। इस तरह इंग्लैंड ने यह मैच 26 रन से जीत लिया।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
WPL 2027 ऑक्शन में वर्ल्ड कप विनर समेत ये 5 स्टार खिलाड़ी रहीं अनसोल्ड
1 hr agoकुमार संगकारा का सनसनीखेज आरोप, एयरपोर्ट पर परिवार के साथ हुआ गलत व्यवहार
2 hrs agoभुवनेश्वर के करियर पर संकट? खराब प्रदर्शन के बाद आकाश चोपड़ा ने कही बात
2 hrs agoWPL 2027 Auction में बिके 25 खिलाड़ी, कुल 73.1 करोड़ हुए खर्च, देखें लिस्ट
2 hrs agoWPL 2027 ऑक्शन के लिए सभी 5 टीमों का स्क्वॉड हुआ फाइनल, यहां देखें
3 hrs agoकौन हैं 15 साल की उमा काशवी? नीलामी में मिली बड़ी रकम
3 hrs agoWPL 2027 Auction की 5 सबसे महंगी खिलाड़ी कौन?
3 hrs agoमोलिनक्स ने RCB को बनाया था चैंपियन, अब यूपी वॉरियर्स में हुई एंट्री
4 hrs agoIPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
4 hrs agoWPL Auction: किस खिलाड़ी को मिले कितने रुपये? सोफी मॉलिनक्स पर बरसे पैसे
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines