नई दिल्ली: पाकिस्तान के मुल्तान में इंग्लैंड के खिलाफ चल रहा दूसरा टेस्ट रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद पाकिस्तान को जीत के लिए 157 रन की जरूरत है। पाकिस्तान के चार बल्लेबाज आउट हो चुके हैं। यदि इंग्लैंड पहले सेशन में विकेट चटकाने में कामयाब नहीं रहा तो उसके हाथ से मैच निकल सकता है।
इमाम-उल-हक ने खेली शानदार पारी
हालांकि तीसरे दिन पाकिस्तान की डूबती नैया को चोटिल इमाम-उल-हक ने बचा लिया। पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज इमाम-उल-हक चोटिल हो गए थे। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जिसके बाद वे अस्पताल से लौटे और बल्लेबाजी करने मैदान पर लौट आए।
और पढ़िए – IND vs BAN test: टीम इंडिया को बड़ा झटका, टेस्ट सीरीज से बाहर हुए 2 दिग्गज खिलाड़ी
https://twitter.com/TheRealPCB/status/1601894415743827968
पीसीबी ने दिया ये अपडेट
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने कहा कि सलामी बल्लेबाज के दाहिने हैमस्ट्रिंग में बेचैनी महसूस होने के बाद उनका मैग्नेटिक रेजोनेंस इमेजिंग (एमआरआई) स्कैन कराया गया। इमाम की अनुपस्थिति में विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने अब्दुल्ला शफीक के साथ पाकिस्तान के लिए दूसरी पारी की शुरुआत की।
और पढ़िए – ‘मैं तुम्हें पूरे दिल से’…शादी की 5वीं सालगिरह पर विराट ने शेयर की ये खास फोटो, बताई दिल की बात
पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए इमाम, ठोकी हाफ सेंचुरी
इमाम पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए। उन्होंने आते ही गदर मचाना शुरू कर दिया। इमाम ने 104 गेंदों में 7 चौके ठोक 60 रनों की शानदार पारी खेली। चोट के बावजूद उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की। 61वें ओवर में जैक लीच ने उन्हें जो रूट के हाथों कैच आउट करा पवेलियन का रास्ता दिखाया। चौथे दिन सऊद शकील 54 और फहीम अशरफ 3 रन बनाकर मैदान में उतरेंगे। देखना दिलचस्प होगा कि इंग्लैंड किस तरह वापसी करती है। सीरीज का तीसरा और आखिरी टेस्ट 17 से 21 दिसंबर तक कराची में है।
शानदार फॉर्म में हैं इमाम
इमाम उल हक इन दिनों शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ रावलपिंडी में खेले गए पहले टेस्ट मैच में शानदार शतक ठोक डाला था। इमाम ने 121 रन की शानदार पारी खेली थी। इसके बाद उन्होंने दूसरी पारी में 48 रन जड़े थे।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
18 mins agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
1 hr agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
2 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
9 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
10 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
10 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
11 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
12 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
12 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines