नई दिल्ली: पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने इंग्लैंड के खिलाफ रावलपिंडी में खेले जा रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन गदर मचा दिया। बाबर ने अपने टेस्ट करियर की आठवीं सेंचुरी जमाई। इस दौरान उन्होंने एक से एक शानदार शॉट लगाकर क्रिकेटप्रेमियों को मुरीद बना लिया। बाबर ने इंग्लैंड के गेंदबाजों के खिलाफ अपनी क्लास दिखाई और शानदार कवर ड्राइव लगाकर चौके लूट लिए।
ओली रॉबिनसन की गेंद पर लगाई शानदार कवर ड्राइव
उनकी क्लासिक कवर ड्राइव का एक नजारा 118वें ओवर में देखने को मिला। बाबर आजम 117 रन बनाकर खेल रहे थे। ओली रॉबिनसन ने उनके लिए शानदार फील्डिंग जमाई। रॉबिनसन ने कवर के ऊपर, मिडऑन और मिडविकेट के पास दो फील्डर लाकर खड़े कर दिए, लेकिन बाबर तो बाबर हैं, वे जब अपनी पर आ जाएं तो कहां रुकते हैं।
और पढ़िए- PAK vs ENG: Mohammad Rizwan ने रचा इतिहास…पाकिस्तान के लिए कर दिया ये बड़ा धमाका
https://twitter.com/NateshaOfficial/status/1596094740243812352
उन्होंने कवर पर जमी फील्डिंग को चीर ऐसी क्लासिक कवर ड्राइव लगाई कि ये बॉल फील्डर्स को छकाते हुए सीधा बाउंड्री पार कर गई। बाबर की ये खूबसूरत कवर ड्राइव देख इंडियन फैंस को विराट कोहली की याद आ गई। कोहली भी अपनी शानदार कवर ड्राइव के लिए पहचाने जाते हैं।
और पढ़िए- PAK vs ENG: क्रीज से बाहर निकलकर Mohammad Rizwan ने कलाइयों से जड़ दिया तूफानी छक्का, देखें वीडियो
विल जेक्स ने बनाया शिकार
बाबर आजम ने अपनी पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 19 चौके-एक छक्का जड़ा। अंतत: उन्हें 127वें ओवर में विल जेक्स ने शिकार बना लिया। विल जेक्स की शॉर्टर बॉल को बाबर आजम नहीं पढ़ पाए और जैक लीच को कैच दे बैठे। लीच ने कोई गलती नहीं की और शानदार कैच पकड़ उन्हें 136 रन पर पवेलियन रवाना कर दिया। पाकिस्तान की पहली ईनिंग में 473 रन हो चुके हैं। देखना होगा कि टीम यहां से गेम का रुख किस तरह मोड़ती है।
और पढ़िए- खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
ग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
29 mins agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
7 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
8 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
8 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
8 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
9 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
10 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
10 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
10 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines