नई दिल्ली: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच रावलपिंडी में ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज की शुरुआत गुरुवार से हुई। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लिश टीम ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए एक के बाद एक कई रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए। इंग्लैंड के ओपनर जैक क्रॉले और बेन डकैट ने तूफानी शुरुआत की और टेस्ट क्रिकेट को टी 20 बना दिया। दोनों ओपनर्स ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए शतक ठोक डाले।
चार बल्लेबाजों ने ठोके शतक
क्रॉले ने 111 गेंदों में 122 रन कूटे। क्रॉले ने अपनी पारी में 21 चौके जड़े वहीं बेन डकैट ने 110 गेंदों में 107 रन ठोक डाले। उन्होंने अपनी पारी में 15 चौके जड़े। वहीं तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए विकेटकीपर ओली पोप ने भी सेंचुरी ठोक डाली। पोप ने 104 गेंदों में 108 रन ठोके। इसके बाद इंग्लैंड का तूफान रोके नहीं रुका। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए हैरी ब्रुक ने भी विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए सेंचुरी जमा दी। इंग्लैंड ने 74.3 ओवर में 495 रन ठोक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ डाला।
और पढ़िए – PAK vs ENG: इंग्लैंड की रिकॉर्डतोड़ पारी के बाद सकलैन मुश्ताक ने पिच को लेकर दिया बड़ा बयान
https://twitter.com/englandcricket/status/1598255844847718401
पहले दिन एक पारी में सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड
इंग्लैंड ने पहले ही दिन 500 से ज्यादा रन बनाकर बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। इंग्लैंड के ओपनिंग डे पर 506 रन अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। इंग्लैंड ने 112 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़कर ये रिकॉर्ड बनाया। ऑस्ट्रेलिया-साउथ अफ्रीका के बीच सिडनी में 9 दिसंबर 1910 को खेले गए टेस्ट के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया ने 494 रन ठोके थे। इंग्लैंड ने 1 दिसंबर 2022 को ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
https://twitter.com/cricketpakcompk/status/1598282081746169858?ref_src=twsrc%5Egoogle%7Ctwcamp%5Eserp%7Ctwgr%5Etweet
ओपनिंग डे पर 4 सेंचुरी का रिकॉर्ड
इसके साथ ही इंग्लैंड ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया। इंग्लैंड के चार बल्लेबाजों ने ओपनिंग डे पर सेंचुरी जमाकर टेस्ट क्रिकेट में बड़ा रिकॉर्ड बनाया। अब तक ओपनिंग डे में ये कारनामा किसी भी टीम के बल्लेबाजों ने नहीं किया है। इंग्लैंड के बल्लेबाजों को आउट करने में पाकिस्तान के गेंदबाजों के पसीने छूट गए।
https://twitter.com/englandcricket/status/1598281061095579648
पहले दिन का खेल खराब रोशनी के चलते 75 ओवर में ही खत्म कर दिया गया। इंग्लैंड ने पहले दिन का खेल खत्म होने पर 4 विकेट के नुकसान पर 506 रन बना लिए हैं। जोकि टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहले दिन बनाए गए सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड है। हैरी ब्रुक 101 और बेन स्टोक्स 34 रन बनाकर नाबाद हैं।
पाकिस्तान के गेंदबाजों की जमकर हुई कुटाई
पहले दिन पाकिस्तान के गेंदबाजों की जमकर कुटाई हुई। हारिस रऊफ ने 13 ओवर में 78 रन देकर एक विकेट चटकाया तो वहीं नसीम शाह ने बिना विकेट लिए 96 रन लुटाए। नए गेंदबाज जाहिद महमूद 23 ओवर में 160 रन लुटाए। हालांकि उन्हें दो विकेट चटकाने में सफलता मिली। मोहम्मद अली ने 17 ओवर में 96 रन देकर एक विकेट निकाला। आघा सलमान ने 5 ओवर में 38 रन लुटाए। सौद शकील ने 2 ओवर में 30 रन दिए। पाकिस्तान ने इस मैच में चार खिलाड़ियों का डेब्यू कराया, लेकिन वे प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
4 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
5 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
5 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
6 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
6 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
6 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
7 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
8 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
9 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines