PAK vs BAN: टी20 वर्ल्ड कप 2022 में आज पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच मैच खेला गया। इस मैच में टॉस जीतकर बांग्लादेश ने बल्लेबाजी का फैसला किया और पाकिस्तान के सामने 128 रनों का लक्ष्य रखा। इसे पाकिस्तान की टीम ने आसानी से हासिल कर लिया। इस जीत के साथ पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंच गई है। इस मैच में शाहीन अफरीदी ने दमदार गेंदबाजी से सभी को हैरान कर दिया।
शाहीन अफरीदी ने झटके 4 विकेट
टॉस हारकर पहले गेंदबाजी करने मैदान में उतरी पाकिस्तान की टीम ने दमदार गेंदबाजी की। पाकिस्तान की तरफ से इंजरी के बाद वापस लौटे शाहीन अफरीदी ने 4 विकेट झटके। वहीं शाहीन मैच में बेहतरीन लय में भी नजर आए। शाहीन की गेंदों को पढ़ पाना बांग्लादेश के क्रिकेटरों के लिए मुश्किल साबित हो रहा था।
शाहीन ने वैसे तो इस मैच में 4 विकेट झटके लेकिन सबसे बेहतरीन विकेट बांग्लादेश के बल्लेबाज मोसादेक हौसेना का रहा जो कि अपनी जगह से हिल भी नहीं पाए और गेंद सीधे स्टंप पर टकरा गई। ये गेंद यॉर्कर थी और बल्लेबाज इसे पड़ ही नहीं पाया। मोसादेक गेंद को मारने के लिए आगे बढ़े भी लेकिन फिर भी गेंद बल्ले से टच नहीं हुई और वो आउट हो गए।
शाहीन ने इस मैच में बांग्लादेश के धमाकेदार ओपनर लिटन दास को भी आउट किया। शाहीन की गेंद पर लिटन चकमा खा गए और मिसटाइम शॉट खेल दिया और गेंद सीधे फील्डर के हाथों में पहुंच गई।
रिजवान बाबर ने की सदी हुई शुरूआत, मोहम्मद हैरिस ने खत्म किया मैच
128 के छोटे से टार्गेट को चेज करने उतरी पाकिस्तान की शुरूआत काफी धीमी रही। टीम के दोनों ही ओपनर बाबर और रिजवान ने 10 ओवर में मात्र 57 रन बनाए और अर्धशतकीय साझेदारी भी की। हालांकि 11वें और 12वें ओवर में दोनों ही आउट हो गए। जिसके बाद मोहम्मद हैरिस ताबड़तोड़ पारी खेलकर पाकिस्तान को जीत के करीब लेकर गए और बाद में शान मसूद ने मैच खत्म कर दिया।
संबंधित खबरें
VIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
5 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
5 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
7 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
7 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
7 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
8 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
8 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
9 hrs agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
9 hrs agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines