PAK vs BAN: ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 में लीग मैच के आखिरी दिन दूसरा मैच पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेला गया। इस मैच में टॉस जीतकर बांग्लादेश ने बल्लेबाजी का फैसला किया और पाकिस्तान के सामने 128 रनों का लक्ष्य रखा। इसे पाकिस्तान की टीम ने आसानी से हासिल कर लिया। इस जीत के साथ पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंच गई है। वहीं साउथ अफ्रीका आधिकारिक रुप से बाहर हो गई है।
रिजवान बाबर ने की सदी हुई शुरूआत, मोहम्मद हैरिस ने खत्म किया मैच
128 के छोटे से टार्गेट को चेज करने उतरी पाकिस्तान की शुरूआत काफी धीमी रही। टीम के दोनों ही ओपनर बाबर और रिजवान ने 10 ओवर में मात्र 57 रन बनाए और अर्धशतकीय साझेदारी भी की। हालांकि 11वें और 12वें ओवर में दोनों ही आउट हो गए। जिसके बाद मोहम्मद हैरिस ताबड़तोड़ पारी खेलकर पाकिस्तान को जीत के करीब लेकर गए और बाद में शान मसूद ने मैच खत्म कर दिया।
नजमुल हुसैन शान्तो और सोम्या सरकार ने की अर्धशतकीय साझेदारी
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने तीसरे ओवर में ही अपने हरफनमौला ओपनर लिटन दास का विकेट गंवा दिया वहीं उसके बाद क्रीज पर उतरे सोम्या सरकार ने नजमुल हुसैन शान्तो के साथ मिलकर पारी को संभाला और 52 रनों का साझेदारी की। वहीम 11वे ओवर में सोम्या सरकार भी आउट हो गए जिसके बाद नजमुल ने पारी को संभाला और अर्धशतक भी जड़ा। हालांकि वो भी अंत तक नहीं टिक पाए और 14वें ओवर में आउट हो गए। जिसके बाद टीम पत्तों की तरह बिखर गई।
शाहीन अफरीदी ने झटके 4 विकेट
टॉस हारकर पहले गेंदबाजी करने मैदान में उतरी पाकिस्तान की टीम ने दमदार गेंदबाजी की। पाकिस्तान की तरफ से इंजरी के बाद वापस लौटे शाहीन अफरीदी ने 4 विकेट झटके। वहीं शादाब खान ने भी दमदार गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट झटके।
पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): मोहम्मद रिजवान (डब्ल्यू), बाबर आजम (सी), मोहम्मद हारिस, शान मसूद, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, हारिस रऊफ, शाहीन अफरीदी।
बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): नजमुल हुसैन शांतो, सौम्य सरकार, लिटन दास, शाकिब अल हसन (कप्तान), अफिफ हुसैन, नूरुल हसन (डब्ल्यू), मोसादेक हुसैन, तस्कीन अहमद, नसुम अहमद, एबादोट हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान।
संबंधित खबरें
VIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
5 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
5 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
7 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
7 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
7 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
8 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
8 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
9 hrs agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
9 hrs agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines