PAK vs BAN: शाकिब ने एबी डिविलियर्स और ब्रायन लारा को छोड़ा पीछे, विराट कोहली और रोहित शर्मा के भी पहुंचे करीब

Shakib Al Hasan, PAK vs BAN: शाकिब अल हसन ने पाकिस्तान के खिलाफ 43 रनों की पारी खेली। इसी के साथ उन्होंने दो दिग्गजों को पीछे छोड़ा।

Shakib Al Hasan Surpassed Brian Lara Ab De Villiers Reaches Closer to Virat Kohli Rohit Sharma Runs in ODI World Cup

Shakib Al Hasan (Right), Virat Kohli-Rohit Sharma (Left) (Image Credit- Twitter)

Shakib Al Hasan, PAK vs BAN: बांग्लादेश की वनडे टीम के कप्तान और स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं। इस वर्ल्ड कप में भले ही उनकी टीम का प्रदर्शन कुछ खास ना रहा हो लेकिन उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में मंगलवार को एक खास उपलब्धि हासिल की। उन्होंने दिग्गज एबी डिविलियर्स और ब्रायन लारा को पीछे छोड़ा। इतना ही नहीं वह अब विराट कोहली और रोहित शर्मा के भी नजदीक पहुंच गए हैं। वो आंकड़ा है वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का।

विज्ञापन

शाकिब पहुंचे विराट और रोहित के करीब

शाकिब अब वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7वें बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस लिस्ट में साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज एबी डिविलियर्स और दिग्गज ब्रायन लारा को पीछे छोड़ दिया। इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर टॉप पर हैं। वहीं भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली पांचवें और रोहित शर्मा छठे स्थान पर हैं। विराट और रोहित के बीच तगड़ा कम्पटीशन देखने को मिलता रहता है। अब शाकिब भी इन दोनों के करीब पहुंच गए हैं।

विज्ञापन
Shakib Al Hasan

Shakib Al Hasan (Image Credit- Twitter)

विज्ञापन

वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

  1. सचिन तेंदुलकर- 2278 रन (45 मैच, 44 पारी)
  2. रिकी पोंटिंग- 1743 रन (46 मैच, 42 पारी)
  3. कुमार संगकारा- 1532 रन (37 मैच, 35 पारी)
  4. डेविड वॉर्नर- 1405 रन (24 मैच, 24 पारी)
  5. विराट कोहली- 1384 (32 मैच, 32 पारी)
  6. रोहित शर्मा- 1376 (23 मैच, 23 पारी)
  7. शाकिब अल हसन- 1250 रन (35 मैच, 35 पारी)

यह भी पढ़ें:- World Cup 2023: न्यूजीलैंड-साउथ अफ्रीका भी हो सकते हैं सेमीफाइनल से बाहर! क्या पाकिस्तान और अफगानिस्तान की होगी बल्ले-बल्ले

शाकिब का वर्ल्ड कप 2023 में प्रदर्शन

इस टूर्नामेंट में शाकिब का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। बीच में वह चोटिल हो गए थे और फिर बाद में वह स्वदेश वापस लौट गए थे। पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने 43 रनों की पारी जरूर खेली लेकिन इसे आगे नहीं ले जा पाए। अभी तक उन्होंने वर्ल्ड कप 2023 में छह मैच खेले हैं जिसमें उनके बल्ले से 6 पारियों में 104 रन निकले हैं। वह इस मैच से पहले तक 7 विकेट भी 5 मैचों में अपने नाम कर चुके थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ