Sam Ayub PAK vs BAN: टी-20 इंटरनेशनल में पाकिस्तान के सबसे बड़े मैच विनर कहे जा रहे सैम अयूब का एशिया कप 2025 में हाल बेहाल है. फिफ्टी और बड़ी पारी तो छोड़िए यहां अयूब के लिए टूर्नामेंट में खाता खोलना भी मुश्किल हो रहा है. छह मैच खेलने के बाद अयूब सिर्फ दो ही मुकाबले में खाता खोल सके हैं. चार मैचों में तो अयूब के नाम के आगे जीरो लिखा है. बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में भी अयूब की कहानी ऐसी ही रही. नंबर तीन पर बैटिंग करने उतरे बाएं हाथ के बल्लेबाज की पारी का अंत सिर्फ 3 गेंदों में ही हो गया. अयूब मेहंदी हसन की गेंद को सीधा फील्डर के हाथों में मार बैठे.
सैम अयूब फिर जीरो पर आउट
बांग्लादेश के खिलाफ टॉस गंवाने के बाद बैटिंग करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही. टीम के इनफॉर्म बल्लेबाज साहिबजादा फरहान सिर्फ 4 रन बनाकर पहले ही ओवर में चलते बने. उन्हें तस्कीन अहमद ने पवेलियन की राह दिखाई. इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे सैम अयूब. लगातार टूर्नामेंट में फ्लॉप रहे अयूब से इस अहम मैच में बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वह एक बार फिर फैन्स को निराश कर गए.
ये भी पढ़ें: पार्टी, ग्लैमर लाइफ में चूर थे अभिषेक शर्मा, फिर युवराज की डांट से ऐसे लाइन पर आया करियर
मेहंदी हसन की गेंद पर अयूब ने बड़ा शॉट लगाने का प्रयास किया, लेकिन वह बॉल को सीधा फील्डर के हाथों में मार बैठे. अयूब को इस टू्र्नामेंट में चौथी बार बिना खाता खोले पवेलियन लौटना पड़ा. एशिया कप 2025 में अयूब छह मैचों में से 4 में तो जीरो पर ही आउट हुए हैं. लास्ट 6 टी-20 इनिंग्स में अयूब कुल मिलाकर सिर्फ 23 रन ही बना सके हैं.
शर्मनाक रिकॉर्ड में अफरीदी को छोड़ा पीछे
एशिया कप में चौथी बार डक पर आउट होने के साथ ही सैम अयूब के नाम शर्मनाक लिस्ट में दर्ज हो गया है. वह पाकिस्तान की ओर से टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट होने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में अब दूसरे नंबर पर आ गए हैं. उन्होंने ना चाहते हुए भी इस लिस्ट में शाहिद अफरीदी को पीछे छोड़ दिया है. अयूब 9वीं बार जीरो पर आउट हुए हैं, जबकि अफरीदी 8 बार डक पर पवेलियन लौटे थे. टूर्नामेंट के शुरुआती तीन मैचों में तो अयूब लगातार बिना खाता खोले बिना पवेलियन लौटे थे.
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
9 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoLIVE: टीम इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines