नई दिल्ली: टी 20 वर्ल्ड कप में रविवार को तीन बड़े मुकाबले खेले जाएंगे। रविवार को ग्रुप 2 के ये तीन अहम मुकाबले दो टीमों को सेमीफाइनल में लेकर जाएंगे। न्यूजीलैंड-इंग्लैंड पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं। सुबह 9.30 बजे से पाकिस्तान-बांग्लादेश के बीच मैच होगा तो वहीं 1.30 बजे से टीम इंडिया जिम्बाब्वे को टक्कर देगी। फिर शाम 5.30 बजे से साउथ अफ्रीका-नीदरलैंड के बीच मैच होगा।
इस तरह सेमीफाइनल में पहुंचेगी PAK
ग्रुप 2 की पॉइंट्स टेबल के अनुसार, टीम इंडिया 6 पॉइंट और +0.730 की नेट रन रेट के साथ टॉप पर है। जबकि साउथ अफ्रीका 5 पॉइंट और +1.441 NRR के साथ दूसरे, पाकिस्तान 4 पॉइंट +1.117 के साथ तीसरे और बांग्लादेश 4 पॉइंट -1.276 के साथ चौथे स्थान पर काबिज है। अब पाकिस्तान को यदि सेमीफाइनल में जाना है तो उसे उम्मीद करनी होगी कि नीदरलैंड-साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे-भारत को हरा दे। हालांकि ये थोड़ा कम मुमकिन होगा।
https://twitter.com/BCBtigers/status/1588899974150246400?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1588899974150246400%7Ctwgr%5E799ad460afe127ceab9e8b9b3673916bdf3f31ac%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.news24online.com%2Fsports%2Fcricket%2Fpak-vs-ban-bangladesh-can-do-wonders-for-semi-final-know-head-to-head-record%2F80339%2F
कम से कम बारिश से धुल जाए मैच
इसलिए पाकिस्तान ने ये भी दुआ करना शुरू कर दिया है कि साउथ अफ्रीका-नीदरलैंड के बीच खेले जाने वाला मैच कम से कम बारिश से धुल जाए। इससे साउथ अफ्रीका-नीदरलैंड के बीच एक-एक पॉइंट बंट जाएगा। इससे साउथ अफ्रीका के पास 6 ही अंक होंगे। हालांकि उसकी नेट रन रेट पाकिस्तान से थोड़ी ज्यादा रहेगी।
https://twitter.com/ICC/status/1588145949972512774?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1588145949972512774%7Ctwgr%5E799ad460afe127ceab9e8b9b3673916bdf3f31ac%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.news24online.com%2Fsports%2Fcricket%2Fpak-vs-ban-bangladesh-can-do-wonders-for-semi-final-know-head-to-head-record%2F80339%2F
इधर पाकिस्तान यदि बांग्लादेश पर बड़ी जीत दर्ज करती है तो उसका काम बन सकता है। पाकिस्तान बेहतर नेट रन रेट के साथ सेमीफाइनल में पहुंच सकती है। चूंकि साउथ अफ्रीका यदि नीदरलैंड के खिलाफ खेलती है तो जीत लगभग पक्की होगी, इसलिए पाकिस्तान उम्मीद कर रही होगी कि ये मैच हो ही ना और बारिश से धुल जाए।
https://twitter.com/ProteasMenCSA/status/1588788327867904000
बांग्लादेश को चमत्कार की उम्मीद
इधर, बांग्लादेश को इस मुकाबले में चमत्कार की उम्मीद है। उसके पास भी 4 अंक हैं, लेकिन रन रेट माइनस में है। ऐसे में वे इस मुकाबले में बड़ी जीत दर्ज करना चाहेंगे। हालांकि उनके लिए सेमीफाइनल में जगह बनाना काफी मुश्किल है। बांग्लादेश को भी उम्मीद करनी होगी कि साउथ अफ्रीका-नीदरलैंड का मैच बारिश से धुल जाए। देखना दिलचस्प होगा कि कौनसी टीम सेमीफाइनल का टिकट कटाती है।
संबंधित खबरें
भारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
47 mins agoइन 5 खिलाड़ियों की डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
51 mins ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
2 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
2 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
2 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
2 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
3 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
3 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
3 hrs agoपांचवें टी20 में बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines