हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

PAK vs BAN: ODI सीरीज के लिए पाकिस्तान के स्क्वॉड का ऐलान, बाबर आजम बाहर, 25 साल का खिलाड़ी बना कप्तान

PAK vs BAN: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तरफ से बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है. इस टीम के बाबर आजम को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है तो वहीं कप्तानी में भी बड़ा बदलाव किया गया है. अब एक 25 साल के खिलाड़ी को टीम की कमान सौंपी गई है.

विज्ञापन

PAK vs BAN: पाकिस्तान की टीम में एक बार फिर से बदलाव का दौर शुरू हो चुका है. टी20 विश्व कप में खराब प्रदर्शन करने वाले बाबर आजम की अब वनडे टीम से भी छुट्टी हो गई है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तरफ से बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए स्क्वॉड का ऐलान किया है. 15 खिलाड़ियों के स्क्वॉड में बाबर आजम को जगह नहीं मिल पाई है तो वहीं कप्तान भी बदल गया है. एक 25 साल के युवा तेज गेंदबाज को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है. आइए आपको भी बताते हैं कि कैसा दिख रहा है वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान का स्क्वॉड

बांग्लादेश के खिलाफ पाकिस्तान का स्क्वॉड

शाहीन अफरीदी (कप्तान), अब्दुल समद, अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फैजल अकरम, हारिस रऊफ, हुसैन तलत, माज सदाकत, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), वसीम जूनियर, गाजी गोरी (विकेटकीपर), साद मसूद, साहिबजादा फरहान, सलमान अली आगा और शमील हुसैन

खराब फॉर्म के चलते बाबर की हुई छुट्टी

बाबर आजम को खराब फॉर्म के चलते पाकिस्तान के वनडे स्क्वॉड से बाहर कर दिया गया है. हाल ही में हुए टी20 विश्व कप में उनका प्रदर्शन शर्मनाक रहा था, जिसके बाद पीसीबी की तरफ से बड़ा एक्शन लिया गया है. इसी के साथ में 6 नए अनकैप्ड खिलाड़ियों को भी मौका दिया गया है. तेज गेंदबाज हारिस रउफ की एक बार फिर से टीम में वापसी हुई है. 

विज्ञापन

25 साल के खिलाड़ी को बनाया गया कप्तान

पाकिस्तान के लिए वनडे टीम की कप्तानी मोहम्मद रिजवान के हाथों थी लेकिन अब इसमें भी बड़ा बदलाव किया गया है. इस सीरीज के लिए शाहीन शाह अफरीदी को टीम की कमान सौंपी गई है. अफरीदी 25 साल के युवा तेज गेंदबाज हैं और टीम के लिए तीनों फॉर्मेट में लगातार खेल रहे हैं. ऐसे में मैनेजमेंट उनके ऊपर भरोसा दिखाया है. खराब प्रदर्शन के बाद टीम में बदलाव होना तय था. 

इस सीरीज की शुरुआत 11 मार्च को होगी तो वहीं दूसरा मैच 13 और तीसरा मैच 15 मार्च को होगा. सभी मैच बांग्लादेश के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में खेले जाएंगे.

विज्ञापन

ये भी पढ़िए- 6 मैच में 4 बार 50+ स्कोर, SA के खिलाफ ये कीवी खिलाड़ी साबित होगा ‘तुरुप का इक्का’, आंकड़े दे रहे गवाही

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola