हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

PAK vs BAN: बांग्लादेश कर सकती है चमत्कार, जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड

विज्ञापन
PAK vs BAN Head To Head

नई दिल्ली: टी 20 वर्ल्ड कप में रविवार का दिन बेहद खास होगा। रविवार को ग्रुप 2 के तीन अहम मुकाबले खेले जाएंगे। जहां सुबह 9.30 बजे से पाकिस्तान-बांग्लादेश के बीच मुकाबला होगा तो वहीं 1.30 बजे से टीम इंडिया जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबला करेगी। इसके बाद शाम 5.30 बजे से साउथ अफ्रीका-नीदरलैंड के बीच मैच होगा। तीनों ही मुकाबले सेमीफाइनल के लिए दो टीमें तय कर देंगे।

तस्कीन अहमद को चमत्कार की उम्मीद 

पॉइंट टेबल के अनुसार, टीम इंडिया 6 पॉइंट के साथ टॉप पर है। जबकि साउथ अफ्रीका 5 पॉइंट के साथ दूसरे, पाकिस्तान 4 पॉइंट के साथ तीसरे और बांग्लादेश 4 पॉइंट के साथ चौथे स्थान पर है। बांग्लादेश को इस मुकाबले में चमत्कार की उम्मीद है। बांग्लादेश के गेंदबाज तस्कीन अहमद कह चुके हैं कि टी 20 क्रिकेट में कुछ भी हो सकता है। ऐसे में वे इस मुकाबले में बड़ी जीत दर्ज करना चाहेंगे।

हालांकि उनके लिए सेमीफाइनल में जगह बनाना आसान नहीं होगा क्योंकि जिम्बाब्वे भारत को और नीदरलैंड साउथ अफ्रीका को हरा दे ये थोड़ा कम मुमकिन होगा। हालांकि साउथ अफ्रीका-नीदरलैंड मुकाबला बारिश से धुलता है और इधर बांग्लादेश पाकिस्तान को हरा देती है तो उसका काम बन सकता है। हालांकि उसकी मौजूदा रन रेट -1.273 की चल रही है।

विज्ञापन

PAK vs BAN हेड टू हेड रिकॉर्ड

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच अब तक टी 20 के कुल 17 मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें पाकिस्तान ने 15 मैचों में जीत दर्ज की है। बांग्लादेश को सिर्फ 2 मुकाबलों में जीत मिली है। हालांकि उलटफेर संभव है। यदि पाकिस्तान इस मैच को जीतती है तो वह सेमीफाइनल की रेस में आ सकती है क्योंकि उसकी मौजूदा नेट रन रेट काफी बेहतर है। पाकिस्तान के पास 4 अंक और +1.117 की एनआरआर है।

कैसी है पिच और वेदर

मौसम की रिपोर्ट के अनुसार, 6 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड शहर का तापमान दिन में 26 डिग्री सेल्सियस और रात में 17 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाएगा। दिन में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और रात में साफ रहेगा। बारिश की संभावना रात में सिर्फ 1% है। चूंकि मैच सुबह खेला जाएगा, इसलिए मैच पर बारिश का असर नहीं होगा। ऑस्ट्रेलिया का एडिलेड स्टेडियम T20I में औसत स्कोरिंग मैदान है। T20I में स्टेडियम में पहली पारी का औसत 154 है जबकि दूसरी पारी का औसत कुल 142 है। स्टेडियम ने अब तक 10 T20I खेलों की मेजबानी की है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola