हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

PAK vs BAN Highlights: पाकिस्तान ने 11 रनों से जीता मैच, बांग्लादेश को हराकर फाइनल में मारी एंट्री

Asia Cup 2025 PAK vs BAN:25 सितंबर को एशिया कप 2025 के सुपर 4 राउंड में पाकिस्तान की भिड़ंत बांग्लादेश से हुई. बांग्लादेश के कप्तान जेकर अली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 135 रन लगाए थे. टीम की ओर से मोहम्मद हारिस ने सर्वाधिक 31 रन बनाए. गेंदबाजी में बांग्लादेश की ओर से तस्कीन अहमद ने तीन विकेट अपने नाम किए थे।

विज्ञापन

Live Updates

00:00 (IST) 26 Sept 2025

PAK vs BAN LIVE: पाकिस्तान ने जीता मैच

पाकिस्तान ने 11 रनों से मैच जीतकर फाइनल में अपनी जगह बना ली है. 18 सितंबर को भारत और पाकिस्तान का आमना सामना होगा.

23:50 (IST) 25 Sept 2025

PAK vs BAN LIVE: हार के करीब पहुंची बांग्लादेश

बांग्लादेश को नौवां झटका तस्कीन अहमद के रूप में लगा है. उन्होंने 2 गेंदों में 4 रन बनाए और टीम का साथ छोड़ दिया. 18.1 ओवर में बांग्लादेश का स्कोर 107/9 है.

23:37 (IST) 25 Sept 2025

PAK vs BAN LIVE: बांग्लादेश को लगा सातवां झटका

बांग्लादेश को सातवां झटका लग चुका है. शमीम हुसैन 25 गेंदों में 30 रन बनाकर आउट हुए. बांग्लादेश का स्कोर 17 ओवर में 97/7 रन है.

23:25 (IST) 25 Sept 2025

PAK vs BAN LIVE: जाकेर अली हुए आउट

जाकेर अली 9 गेंदों में 5 रन बनाकर आउट हो गए हैं. बांग्लादेश का स्कोर 14.4 ओवर में 79/6 है.

23:17 (IST) 25 Sept 2025

PAK vs BAN LIVE: आधी टीम लौटी पवेलियन

नुरुल हसन 21 गेंदों में 16 रन बनाकर आउट गए हैं. नुरुल के रूप में बांग्लादेश को पांचवां झटका लगा है.

22:56 (IST) 25 Sept 2025

PAK vs BAN LIVE: बांग्लादेश को लगा चौथा झटका

मेहदी हसन 12 गेंदों में 11 रन बनाकर आउट हो गए हैं. बांग्लादेश का स्कोर 8.4 ओवर के बाद 48/4 है.

22:37 (IST) 25 Sept 2025

PAK vs BAN LIVE: तौहीद हृदय चले पवेलियन

तौहीद हृदय महज 5 रन बनाकर पवेलियन की तरफ चल पड़े हैं। बांग्लादेश ने अपना दूसरा विकेट गंवा दिया है। बांग्लादेश को अब यहां से एक साझेदारी की जरूरत है।

22:27 (IST) 25 Sept 2025

PAK vs BAN LIVE Score: 3 ओवर बाद पाकिस्तान 13/1

3 ओवर का खेल हो चुका है। बांग्लादेश के स्कोर बोर्ड पर सिर्फ एक विकेट खोकर 13 रन लगा दिए हैं। पाकिस्तान को अभी एक या दो विकेट जल्द चटकाने होंगे।

22:19 (IST) 25 Sept 2025

PAK vs BAN LIVE: बांग्लादेश को लगा पहला झटका

बांग्लादेश को पहला झटका दूसरे ओवर में ही लग गया है। परवेज हुसैन इमॉन बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए हैं। अफरीदी के हाथ लगी है पहली सफलता।

21:54 (IST) 25 Sept 2025

PAK vs BAN LIVE: बांग्लादेश के सामने 136 रनों का लक्ष्य

पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 135 रन लगाए हैं। यानी जीत के लिए बांग्लादेश को अब 136 रन बनाने होंगे। बांग्लादेश के पास फाइनल में पहुंचने का आज सुनहरा मौका है।

21:35 (IST) 25 Sept 2025

PAK vs BAN LIVE Score: हारिस आउट

मोहम्मद हारिस की 23 गेंदों में खेली गई 31 रनों की पारी का अंत हो गया है। पाकिस्तान ने अपना आठवां विकेट खो दिया है और स्कोर बोर्ड पर 109 रन लगे हैं।

21:28 (IST) 25 Sept 2025

PAK vs BAN LIVE: नवाज-हारिस संभाल रहे पारी

नवाज और मोहम्मद हारिस पाकिस्तान को किसी तरह से सम्मानजनक स्कोर तक ले जाने का प्रयास कर रहे हैं। हारिस 28 रन बना चुके हैं और क्रीज पर सेट दिख रहे हैं।

21:15 (IST) 25 Sept 2025

PAK vs BAN LIVE: अफरीदी भी चले पवेलियन

शाहीन अफरीदी की 19 रनों की पारी का भी अंत हो गया है। पाकिस्तान ने अपना छठा विकेट 71 के स्कोर पर गंवा दिया है। बांग्लादेश के गेंदबाजों ने पूरी तरह से शिकंजा कस लिया है।

21:11 (IST) 25 Sept 2025

PAK vs BAN LIVE Score:13 ओवर बाद पाकिस्तान 65/5

13 ओवर का खेल खत्म हो चुका है और पाकिस्तान के स्कोर बोर्ड पर सिर्फ 65 रन लगे हैं। शाहीन अफरीदी 13 और मोहम्मद हारिस 12 रन बनाकर खेल रहे हैं।

20:58 (IST) 25 Sept 2025

PAK vs BAN LIVE: कप्तान सलमान भी चले पवेलियन

पाकिस्तान की आधी टीम अब पवेलियन लौट चुकी है। 49 के स्कोर पर पांचवां विकेट गिर गया है और कप्तान सलमान आगा 19 रन बनाकर चलते बने हैं।

20:42 (IST) 25 Sept 2025

PAK vs BAN Live Score: तलत भी आउट

पाकिस्तान ने अपना चौथा विकेट भी गंवा दिया है। हुसैन तलत बॉल को सीधा फील्डर के हाथों में मार बैठे हैं। तलत के खाते में आए हैं सिर्फ 3 रन। पाकिस्तान ने अपना चौथा विकेट सिर्फ 33 के स्कोर पर गंवा दिया है।

20:34 (IST) 25 Sept 2025

PAK vs BAN Live Score: फखर भी चले पवेलियन

फखर जमां भी अब पवेलियन की ओर चल पड़े हैं। पाकिस्तान को तीसरा झटका लग गया है और स्कोर बोर्ड पर सिर्फ 29 रन लगे हैं। फखर 20 गेंदें खेलने के बाद सिर्फ 13 रन बनाकर आउट हो गए हैं।

20:26 (IST) 25 Sept 2025

PAK vs BAN Live Score: मुश्किल में पाकिस्तान

5 ओवर के बाद पाकिस्तान के स्कोर पर 2 विकेट खोकर 25 रन लग गए हैं। कप्तान सलमान आगा और फखर जमां टीम की पारी को संवारने का प्रयास कर रहे हैं।

20:19 (IST) 25 Sept 2025

PAK vs BAN LIVE Score: 3 ओवर बाद पाकिस्तान 9/2

3 ओवर में पाकिस्तान के स्कोर बोर्ड पर सिर्फ 9 रन लगे हैं और दो बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं। कप्तान सलमान आगा को आज कप्तानी पारी खेलनी होगी।

20:12 (IST) 25 Sept 2025

PAK vs BAN LIVE: सैम अयूब आउट

सैम अयूब एक बार फिर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए हैं। अयूब को मेहंदी हसन अपने स्पिन जाल में फंसाने में सफल रहे हैं। पाकिस्तान की खराब शुरुआत हुई है।

20:06 (IST) 25 Sept 2025

PAK vs BAN Live Score: फरहान चले पवेलियन

फरहान को सिर्फ 4 र न के स्कोर पर तस्कीन अहमद ने पवेलियन की राह दिखा दी है। पाकिस्तान को पहला झटका पहले ही ओवर में लग गया है।

19:39 (IST) 25 Sept 2025

PAK vs BAN LIVE: बांग्लादेश की प्लेइंग 11

बांग्लादेश की प्लेइंग 11: सैफ हसन, परवेज हुसैन इमॉन, तौहीद हिरदॉय, शमीम हुसैन, जेकर अली, नुरल हसन, मेहंदी हसन, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, तंजीम हसन शाकिब, मुस्ताफिजुर रहमान।

19:36 (IST) 25 Sept 2025

PAK vs BAN Live Score: पाकिस्तान की प्लेइंग 11

पाकिस्तान की प्लेइंग 11: साहिबजादा फरहान, फखर जमां, सैम अयूब, सलमान आगा, हुसैन तलत, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन शाह अफरीदी, हैरिस रऊफ, अबरार अहमद।

19:34 (IST) 25 Sept 2025

PAK vs BAN Live Score: फिर बांग्लादेश की प्लेइंग 11 में 3 बदलाव

बांग्लादेश ने आज भी अपनी प्लेइंग 11 में एक साथ तीन बदलाव कर डाले हैं। टीम मैनेजमेंट का यह फैसला थोड़ा चौंकाने वाला है। खैर देखते हैं कि यह निर्णय टीम के पक्ष में जाता है या नहीं।

19:32 (IST) 25 Sept 2025

PAK vs BAN Live: बांग्लादेश ने जीता टॉस

बांग्लादेश के कप्तान जेकर अली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। यानी पाकिस्तान पहले बल्लेबाजी करेगा।

19:30 (IST) 25 Sept 2025

PAK vs BAN LIVE Score; लिटन दास आज भी बाहर

बांग्लादेश के लिए बुरी खबर यह है कि टीम के नियत कप्तान लिटन दास आज का भी मैच नहीं खेल रहे हैं।

19:21 (IST) 25 Sept 2025

PAK vs BAN Live Score: थोड़ी देर में होगा टॉस

बस अब से थोड़ी देर में उछलेगा पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच होने वाले रोमांचक मैच के टॉस का सिक्का। टॉस आज अहम भूमिका निभा सकता है।

18:39 (IST) 25 Sept 2025

PAK vs BAN Live Score: करो या मरो का होगा मुकाबला

बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच ये मैच एशिया कप 2025 का सेमीफाइनल भी माना जा रहा है क्योंकि जो भी टीम मैच में जीत हासिल करेगी वो सीधे तौर पर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगी. ऐसे में दोनों ही टीमों के ऊपर दवाब बराबर का होगा.

18:20 (IST) 25 Sept 2025

PAK vs BAN LIVE: बांग्लादेशी बल्लेबाजों को जमानी होगी साझेदारी

बांग्लादेश के बल्लेबाजों को जिम्मेदारी के साथ खेलना होगा। टीम की दिक्कत यह है कि विकेट लगातार गुच्छों में गिरे रहे हैं, जिसका खामियाजा भुगतना पड़ा है।

18:19 (IST) 25 Sept 2025

PAK vs BAN Live Score: टॉप ऑर्डर का चलना जरूरी

पाकिस्तान के लिए जरूरी यह है कि टीम के टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज भी आज रन बनाएं। फरमान ने भारत के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन तब भी उन्हें दो जीवनदान मिले थे। वहीं, सैम अयूब तो पूरे टूर्नामेंट में ही फ्लॉप रहे हैं।

18:00 (IST) 25 Sept 2025

PAK vs BAN LIVE: हुसैन तलत पर रहेंगी निगाहें

हुसैन तलत ने पिछले मैच में एक ही ओवर में 2 विकेट चटकाए थे और वहीं से पूरा मैच पलट गया था। इस मुकाबले में भी कप्तान उनसे ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद करेंगे।

17:45 (IST) 25 Sept 2025

PAK vs BAN Live Score: गेंदबाजों से होगी बांग्लादेश को आस

बांग्लादेश के गेंदबाजों ने पिछले मैच में टीम इंडिया के मजबूत बैटिंग ऑर्डर के सामने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। आखिरी के 9 ओवरों में सिर्फ 56 रन देकर बॉलर्स ने 4 विकेट निकाले थे। आज इस करो या मरो मुकाबले में भी उनसे ऐसे ही प्रदर्शन की आस होगी।

17:29 (IST) 25 Sept 2025

PAK vs BAN LIVE: टॉप ऑर्डर ने किया था निराश

पिछले मैच में पाकिस्तान के टॉप ऑर्डर का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। हालांकि, निचले क्रम में मोहम्मद नवाज ने अच्छी पारी खेली थी। कप्तान सलमान आगा खुद अब तक इस टूर्नामेंट में रंग में दिखाई नहीं दिए हैं।

17:11 (IST) 25 Sept 2025

PAK vs BAN LIVE Score: लय में लौट आए हैं अफरीदी

शाहीन शाह अफरीदी अपने रंग में लौट आए हैं। अफरीदी ने श्रीलंका के खिलाफ सिर्फ 28 रन देकर 3 विकेट अपनी झोली में डाले थे। खास बात यह है कि अफरीदी ने शुरुआती ओवरों में विकेट चटकाए थे।

17:00 (IST) 25 Sept 2025

PAK vs BAN LIVE: पाकिस्तान के हौसले बुलंद

पाकिस्तान के लिहाज से अच्छी खबर यह है कि टीम आखिरी मैच में जीत दर्ज करके यहां पहुंची है। टीम के हौसले पूरी तरह से बुलंद हैं, जिसका फायदा उन्हें आज के मैच में मिल सकता है।

16:59 (IST) 25 Sept 2025

PAK vs BAN Live Score: पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश

नमस्कार स्वागत है आपका एशिया कप 2025 के सुपर 4 राउंड के एक और रोमांचक मुकाबले में। दुबई के मैदान पर आज पाकिस्तान का सामना बांग्लादेश से होना है। इस मुकाबले में मिली जीत टीम को फाइनल का टिकट दिलाएगी, तो हारने वाली टीम का बोरिया-बिस्तर पैक हो जाएगा।

Pakistan vs Bangladesh: एशिया कप 2025 के सुपर 4 राउंड में पाकिस्तान की भिड़ंत आज बांग्लादेश से हुई. बांग्लादेश के कप्तान जेकर अली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 135 रन लगाए थे. टीम की ओर से मोहम्मद हारिस ने सर्वाधिक 31 रन बनाए थे. गेंदबाजी में बांग्लादेश की ओर से तस्कीन अहमद ने तीन विकेट अपने नाम किए थे।

लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 124 रन ही बना सकी. पाकिस्तान ने 11 रनों से मुकाबला अपने नाम करते हुए एशिया कप के फाइनल में जगह बना ली.

नीचे पढ़ें मैच से जुड़ी अपडेट्स

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola