Hasan Ali Fielding PAK vs AUS Warm Up Match: वर्ल्ड कप के वार्मअप मैचों के दौरान कई दिलचस्प नजारे सामने आ रहे हैं। एक ऐसा ही नजारा पाकिस्तान-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे मुकाबले में देखने को मिला। यहां पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली ने बाउंड्री लाइन पर डाइव मारकर ऐसा चौका रोका कि देखने वाले दंग रह गए।
ये नजारा 25वें ओवर में देखने को मिला। हारिस रऊफ ने ग्लेन मैक्सवेल को इस ओवर की पांचवीं गेंद डाली तो बल्लेबाज ने इसे बैकवर्ड पॉइंट की ओर ठोक डाला। बॉल बाउंड्री लाइन की ओर बढ़ी तो हसन अली ने दौड़ लगा दी। वे तेजी से दौड़े और स्लाइड करते हुए बाउंड्री की ओर बढ़ गए।
https://twitter.com/World_Cup_23/status/1709154864843108447
जैसे ही गेंद पास आई, हसन ने इसे अपनी टांग से आगे फेंक दिया। हसन को फुटबॉलर बनते देख क्रिकेटप्रेमी खुश हो गए। उन्होंने अपनी टीम के लिए 2 रन बचा लिए। हालांकि इस दौरान उन्हें चोट लग सकती थी, लेकिन गनीमत रही कि वे चोटिल नहीं हुए। हसन ने इस मैच से पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ गेंदबाजी की थी। जिसमें 66 रन देकर 1 विकेट निकाला था। न्यूजीलैंड ने इस मैच में जीत दर्ज की थी। उसने 5 विकेट से ये मुकाबला जीता था।
ग्लेन मैक्सवेल का तूफान
ग्लेन मैक्सवेल ने इस वार्मअप मैच में जमकर तूफान मचाया। उन्होंने 71 गेंदों में 4 चौके-6 छक्के ठोक 77 रन जड़े। वहीं डेविड वॉर्नर ने 33 गेंदों में 4 चौके-3 छक्के ठोक 48 रन बनाए। बाबर आजम इस मैच में रेस्ट पर रहे। वे वॉटरबॉय बनते नजर आए। जबकि कप्तानी शादाब खान ने की। शादाब ने 10 ओवर में 69 रन देकर 1 विकेट निकाला।
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
1 hr agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
2 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
2 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
3 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
4 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
4 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
4 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
5 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
5 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines