हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

PAK vs AUS: 'रोज खा रहे हैदराबादी बिरयानी', शादाब खान ने वार्मअप मैच के बाद लिए मजे

विज्ञापन
PAK vs AUS: Eating Hyderabadi Biryani Daily Shadab Khan Hilarious Reaction After Warm Up Match

Shadab Khan Eating Hyderabadi Biryani Daily PAK vs AUS: पाकिस्तान की टीम को दूसरे वार्मअप मैच में भी हार का सामना करना पड़ा। हैदराबाद में मंगलवार को खेले गए मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 351 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम 337 रन ही बना सकी और 14 रनों से मैच हार गई। इस मैच में हार के बाद कई सवाल खड़े हुए, लेकिन स्टेंडइन कप्तान शादाब खान ने इसका हंसते हुए जवाब दिया।

परिणाम हमारे हाथ में नहीं

शादाब खान ने कहा- ये परिणाम महत्वपूर्ण नहीं है। हमने इससे बहुत सारी सकारात्मक चीजें ली हैं। हमारा रवैया अच्छा था, लेकिन परिणाम हमारे हाथ में नहीं है। मुझे लगता है कि हमारी टीम में 11 खिलाड़ियों का फैसला हो चुका है। हम सिर्फ बेंच को अपना स्किल दिखाने के लिए समय देना चाहते थे।

https://twitter.com/TheRealPCB/status/1709240880530645310

विज्ञापन

हम रोजाना हैदराबादी बिरयानी खा रहे हैं

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलने से आपको आत्मविश्वास मिलता है। हमें हैदराबाद में परिस्थितियों का थोड़ा अनुभव मिला है। शादाब ने आगे हंसते हुए कहा- हम रोजाना हैदराबादी बिरयानी खा रहे हैं और शायद इसीलिए हम थोड़ा धीमे हो गए हैं।

ये भी पढ़ें: PAK vs AUS: डेविड वॉर्नर बन गए ‘पुष्पा राज’, कैच लपककर गले पर फेरा हाथ, देखें वीडियो

विज्ञापन

ऐसा रहा शादाब खान का प्रदर्शन 

शादाब खान के प्रदर्शन की बात करें तो गेंदबाजी में उन्होंने 10 ओवर में 69 रन देकर 1 विकेट निकाला तो वहीं बल्लेबाजी में उन्होंने 9 रन बनाए। पाकिस्तान को दोनों वार्मअप मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि टीम इस हार से उबरना चाहेगी। पाकिस्तान का पहला वर्ल्ड कप मुकाबला नीदरलैंड के खिलाफ 6 अक्टूबर को होगा।

जबकि 10 अक्टूबर को श्रीलंका और इसके बाद भारत के खिलाफ 14 अक्टूबर को महामुकाबला होगा। उम्मीद है कि इस मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ी रोमांचक प्रदर्शन करने में कामयाब होंगे।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: PAK vs AUS: और इन्हें वर्ल्ड कप चाहिए…पाकिस्तान की फील्डिंग से फिर हुई फजीहत, सोशल मीडिया पर लग गई क्लास 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola