हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

PAK vs AFG: फाइनल में मोहम्मद नवाज ने हैट्रिक लेकर निकाली अफगानिस्तान टीम की हेकड़ी, पाकिस्तान ने जीती ट्राई सीरीज 

PAK vs AFG: पाकिस्तान की टीम ने 20 ओवरों में 8 विकेट गंवाकर 141 रन बनाए। जवाब में अफगानिस्तान की टीम सिर्फ 66 रनों के स्कोर पर सिमट गई। इस मुकाबले में मोहम्मद नवाज ने हैट्रिक लेकर बड़ा रिकॉर्ड बना दिया।

विज्ञापन
PAK vs AFG

PAK vs AFG: पाकिस्तान, यूएई और अफगानिस्तान के बीच एशिया कप 2025 से पहले ट्राई सीरीज खेल रही थी। जिसके फाइनल में पाकिस्तान और अफगानिस्तान की टीमें आमने-सामने थी। जहां पर सलमान अली आगा ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पाकिस्तान की टीम ने 20 ओवरों में 8 विकेट गंवाकर 141 रन बनाए। जवाब में अफगानिस्तान की टीम सिर्फ 66 रनों के स्कोर पर सिमट गई। इस मुकाबले में मोहम्मद नवाज ने हैट्रिक लेकर बड़ा रिकॉर्ड बना दिया। 

पाकिस्तान ने बनाया था सम्मानजनक स्कोर 

टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान को अच्छी शुरुआत नहीं मिली। सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान अपना खाता भी नहीं खोल सके। वहीं सैम अयूब ने सिर्फ 17 रन ही जोड़े। फखर जमान ने 27 रनों की पारी खेली। कप्तान सलमान आगा ने भी 24 रन जोड़े। ऑलराउंडर मोहम्मद नवाज ने भी अहम 25 रन जोड़े। जिसके कारण ही पाकिस्तानी टीम 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 141 रन बनाने में सफल रही। अफगानिस्तान के लिए फजलहक फारूकी और नूर अहमद ने 2-2 विकेट अपने नाम किया। वहीं कप्तान राशिद खान ने 3 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। अल्लाह गजनफर को भी 1 विकेट मिला। 

अफगानिस्तान को मिली शर्मनाक हार 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान के लिए 9 खिलाड़ी तो दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। कप्तान राशिद खान ने सबसे ज्यादा 17 रन बनाए। जिसके कारण अफगानिस्तान की टीम सिर्फ 66 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। पाकिस्तान के लिए ऑलराउंडर मोहम्मद नवाज ने 4 ओवर में 19 रन देकर 5 विकेट हासिल किए। इसके अलावा उन्होंने हैट्रिक भी अपने नाम किया। स्पिनर अबरार अहमद और सुफियान मुकीम ने भी 2-2 विकेट अपने नाम किया। पाकिस्तान की टीम का एशिया कप 2025 से पहले इस फाइनल को जीतकर आत्मविश्वास और बढ़ गया होगा।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: ENG vs RSA: वनडे क्रिकेट के 54 साल के इतिहास में पहला बार हुआ ऐसा, दक्षिण अफ्रीका को हराकर इंग्लैंड ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड  

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola