हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

PAK vs AFG: T-20 सीरीज में नहीं खेलेंगे बाबर आजम-मोहम्मद रिजवान, पीसीबी ने शुरू की चर्चा

विज्ञापन
बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान। (Social Media)

नई दिल्ली: पाकिस्तान इस महीने के अंत में अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज खेलेगा। तीन मैचों की इस सीरीज की शुरुआत के 24 मार्च से होगी। इस बीच कहा जा रहा है कि पाकिस्तान न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए कप्तान बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को आराम देने पर विचार कर रहा है। ESPNcricinfo की खबर के अनुसार, शीर्ष खिलाड़ियों का वर्कलोड मैनेजमेंट हाल ही में हुई चयन समिति की मीटिंग में चर्चा का प्रमुख बिंदु था। दरअसल, पाकिस्तान बाबर और रिजवान के लिए विश्व कप के साथ-साथ एशिया कप पर फोकस है।

खिलाड़ियों पर बढ़ रहा है लोड

मीटिंग में ये भी सुझाव दिया गया था कि पाकिस्तान शारजाह में अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी तीन टी20 के साथ-साथ न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच टी20 और वनडे के खिलाड़ियों को आराम देने पर विचार करे। बाबर, रिजवान और हारिस रऊफ की तिकड़ी के साथ पिछले दो वर्षों में खेले गए मैचों के तहत प्रत्येक खिलाड़ी के कार्यभार का आकलन किया गया था। जनवरी 2021 से रिजवान ने 150 मैच खेले हैं। ये राशिद खान के 157 मैचों के बाद सबसे अधिक हैं, जबकि बाबर ने 127 और रऊफ ने 125 मैच खेले हैं।

कुछ नए चेहरों को लाने पर विचार

रिपोर्ट के अनुसार, अगले टी20 विश्व कप में एक साल से अधिक समय होने के कारण चयन समिति इन श्रृंखलाओं के लिए कुछ नए चेहरों को लाने पर विचार कर सकती है। एशिया कप और विश्व कप से पहले अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड खेलने के अलावा पाकिस्तान साल के मध्य में श्रीलंका में दो टेस्ट भी खेलेगा।

विज्ञापन

कौन करेगा कप्तानी?

हालांकि, बाबर की उनुपस्थिति में कप्तान कौन होगा इसके बारे में स्थिति साफ नहीं है। जबकि शादाब खान को लंबे समय तक उप-कप्तान के रूप में देखा जा रहा है, पीसीबी शाहीन शाह अफरीदी सहित अन्य नेतृत्व विकल्पों पर भी विचार कर रहा है। अफरीदी ने पिछले साल से पीएसएल में लाहौर कलंदर्स का नेतृत्व करना शुरू किया था। दरअसल, कप्तान की नियुक्ति किसी भी मामले में चयन समिति के अंतर्गत नहीं आती है। यह बोर्ड प्रमुख का विशेषाधिकार होता है। सोमवार को अफगानिस्तान का सामना करने के लिए टीम का ऐलान हो सकता है। संभावित रूप से शामिल होने वाले युवा खिलाड़ियों में सईम अयूब, इहसानुल्लाह, उस्मा मीर और आज़म खान हैं। आखिरी बार नवंबर 2021 में पाकिस्तान के लिए खेलने वाले इमाद वसीम भी कतार में हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola