PAK vs AFG ODI World Cup 2023: आईसीसी विश्व कप का 22वां मुकाबला पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला पाकिस्तान के लिए काफी जरूरी है, क्योंकि पाक टीम लगातार दो मुकाबले हारकर आ रही है। ऐसे में अगर उसे सेमीफाइनल में पहुंचना है, तो अफगानिस्तान को हराना जरूरी है। इस मैच से पहले पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज गेंदबाज शोएब अख्तर ने अजीबोगरीब बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आज का मैच पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान नहीं, बल्कि पाकिस्तान बनाम भीड़ होने वाली है।
पाकिस्तान के साथ अलटफेर संभव नहीं- अख्तर
शोएब अख्तर ने एक वीडियो जारी करते हुए आज के मैच को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान कोई हल्की टीम नहीं है, जिसके साथ उलटफेर किया जा सके। पाकिस्तान के पास अच्छी गेंदबाजी है, अच्छी बल्लेबाजी है, ऐसे में पाकिस्तान के साथ उलटफेर नहीं किया जा सकेगा। उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान के लिए आज का मुकाबला जीतना बेहद ही जरूरी है, अगर पाकिस्तान आज हारता है, तो सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो जाएगी। इस वीडियो में अख्तर ने आगे कहा कि विश्व कप 2023 में खेले जा रहे मुकाबले पाकिस्तान के खिलाफ पूरा स्टेडियम रहता है।
ये भी पढ़ें:- World Cup 2023: विराट कोहली को लेकर कंफ्यूज हुए ‘फैंस’, पहले की आलोचना…बाद में किया समर्थन
‘पाकिस्तान के खिलाफ होता है पूरा स्टेडियम’
पाकिस्तान के खिलाफ जिस भी टीम का मैच होता है, उसमें विरोधी टीम को फैंस का समर्थन मिलता है, पाकिस्तान की टीम पर इसका दवाब भी देखने को मिलता है। इसके अलावा अफगानिस्तान के स्पिन गेंदबाजों को ग्राउंड से मदद मिलने वाली है। भारत का मैदान स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार होता है, ऐसे में पाकिस्तान को अफगानिस्तान के स्पिनरों से संभलकर रहने की जरूरत है।
ये भी पढें:- PAK vs AFG: पाकिस्तान पर मंडरा रहा एक और हार का खतरा! इन खिलाड़ियों से रहना होगा सतर्क..
संबंधित खबरें
501 रन, 33 छक्के... IND vs WI दूसरे T20I में बने 10 बड़े रिकॉर्ड
6 mins agoटीम में नहीं गिल, फिर भी जीत के बाद शाई होप ने क्यों साधा निशाना? जानें वजह
1 hr ago250 रन का बचाव करने से चूकी टीम इंडिया, गंभीर-अय्यर ने हार पर दिया बयान
2 hrs agoरोहित-विराट फैंस के लिए बड़ी खबर, IND vs SL मैच दिल्ली से अहमदाबाद शिफ्ट
3 hrs agoभारत के खिलाफ ODI और टेस्ट सीरीज से न्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज बाहर
4 hrs agoCSK में हुआ बड़ा बदलाव, बल्लेबाजी कोच माइकल हसी की छुट्टी
5 hrs agoभारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
12 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
13 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
14 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines