नई दिल्ली: पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच खेली गई तीन मैचों की टी-20 सीरीज में कई दिलचस्प नजारे सामने आए। एक ऐसा ही नजारा सोमवार को शारजाह में खेले गए तीसरे टी-20 मुकाबले में सामने आया। इस मैच में पाकिस्तान के कप्तान शादाब खान ठीक उसी तरह से आउट हुए जिस तरह पहले मैच में नसीम शाह आउट हुए थे। नसीम के पेट में बॉल लगने के बाद उन्होंने गिल्लियों में बल्ला दे मारा था। ठीक इसी तरह शादाब ने भी पेट में बॉल लगने के बाद गिल्लियों में बल्ला मार दिया, जिसके बाद वे हिटविकेट होकर पवेलियन लौट गए।
हड़बड़ाहट में पीछे घूमते हुए गिल्लियों से टकरा गया बल्ला
ये नजारा 20वें ओवर की पहली गेंद पर देखने को मिला। 16 गेंदों में 28 रन बनाकर खेल रहे शादाब 5 चौके जड़ चुके थे और लास्ट ओवर में कुछ बड़ा करना चाहते थे, लेकिन पहली ही बॉल पर फरीद अहमद ने उन्हें जोर का झटका दे दिया। फरीद की तूफानी गेंद स्विंग होते हुए सीधा शादाब के पेट से जा टकराई, जिसके बाद उनका बैलेंस बिगड़ा और हड़बड़ाहट में उन्होंने पीछे घूमते हुए बल्ला गिल्लियों में लगा दिया। इसके बाद बेल्स गिरते ही वे आउट हो गए। ये नजारा देख बॉलर्स और अंपायर भी हंस दिए। खुद शादाब भी इस विकेट से हैरान रह गए।
और पढ़िए – SA vs NED: नीदरलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका ने किया टीम का ऐलान, 2 गेंदबाजों की वापसी
https://twitter.com/ACBofficials/status/1640407982239252480
20 ओवर में बनाए 182 रन
बहरहाल, पहले दो मुकाबलों में शर्मनाक स्कोर करने वाली पाकिस्तान की टीम ने तीसरे मैच में अच्छा स्कोर बनाया। पाकिस्तान ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 182 रन बनाए। ओपनर और इस सीरीज के जरिए डेब्यू करने वाले सईम अयूब ने 40 गेंदों में 4 चौके-2 छक्के ठोक 49 रन की पारी खेली तो वहीं अब्दुल्लाह शफीक ने 23, इफ्तिखार अहमद ने 31, इमाद वसीम ने 13 और मोहम्मद वसीम ने 9 रनों का योगदान दिया।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
2 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
3 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
4 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
4 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
5 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
5 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
6 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
7 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
7 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines