नई दिल्ली: अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के खिलाफ शारजाह में खेले गए अंतिम टी20 मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने पहली बार टॉस जीता और चेज करने का निर्णय लिया। अफगानिस्तान ने तीसरे टी-20 मैच में दो बदलाव किए। अजमतुल्ला उमरजई और नवीन-उल-हक को आराम दिया गया, जबकि तेज गेंदबाज फरीद अहमद को जगह दी गई। वहीं 21 साल के बल्लेबाज सेदिकुल्लाह अटल को डेब्यू कैप सौंपी गई।
आजम खान, नसीम शाह हटाए गए
पाकिस्तान ने भी दो मैचों में लगातार हार के बाद कुछ बदलाव भी किए। विकेटकीपर आजम खान की जगह इफ्तिखार अहमद को जगह दी गई। सलामी बल्लेबाज मोहम्मद हारिस को विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी दी गई। वहीं फाइनल के लिए नसीम शाह को आराम दिया गया। उनकी जगह मोहम्मद वसीम की वापसी कराई गई।
और पढ़िए – IPL में कौन से बल्लेबाज सबसे ज्यादा बार शून्य पर हुए हैं आउट? नंबर 1 खिलाड़ी का नाम जान आप भी हो जाएंगे हैरान
https://twitter.com/ACBofficials/status/1640388641661829120?cxt=HHwWgIC2_eix6sMtAAAA
कौन हैं सेदिकुल्लाह अटल
सेदिकुल्लाह ओपनिंग बल्लेबाज हैं। उन्होंने अब तक 10 फर्स्ट क्लास मैचों में 537, 7 लिस्ट ए में 170 और 12 टी-20 में 152 रन बनाए हैं। सेदिकुल्ला को दो साल पहले पाकिस्तान के खिलाफ अपनी पहली द्विपक्षीय एकदिवसीय सीरीज में भी नामित किया गया था, लेकिन वे डेब्यू नहीं कर सके। वह पांच अनकैप्ड खिलाड़ियों में शामिल रहे थे। उनमें से सहीदुल्लाह, फजलहक फारूकी और नूर अहमद डेब्यू कर चुके हैं। आखिरकार सेदिकुल्लाह को वो मौका मिल गया।
अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन:
1 उस्मान गनी 2 रहमानुल्लाह गुरबाज (wk) 3 इब्राहिम जादरान 4 सेदिकुल्लाह अटल 5 नजीबुल्लाह जादरान 6 मोहम्मद नबी 7 करीम जनत 8 राशिद खान (कप्तान) 9 मुजीब उर रहमान 10 फजलहक फारूकी 11 फरीद अहमद मलिक
और पढ़िए – पुलिस ने ढूंढ़ निकाले केदार जाधव के पिता, लापता होने के बाद क्रिकेटर ने दर्ज कराई थी रिपोर्ट
पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन:
1 मोहम्मद हारिस (wk) 2 सईम अयूब 3 शादाब खान (कप्तान) 4 मोहम्मद नवाज 5 इफ्तिखार अहमद 6 अब्दुल्ला शफीक 7 तैय्यब ताहिर 8 इमाद वसीम 9 इहसानुल्लाह 10 मोहम्मद वसीम 11 जमान खान
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
VIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
26 mins agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
51 mins agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
51 mins agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
1 hr agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
1 hr agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
2 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
4 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines