---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

PAK vs AFG: चौके खाकर गेंदबाज को ‘गुस्सा आया’, डेब्यू करने वाले को जमीन में लोटाया, देखें वीडियो

नई दिल्ली: क्रिकेट में कब क्या हो जाए कहा नहीं जा सकता। पाकिस्तान की नई नवेली टीम को अफगानिस्तान के गेंदबाजों ने इस कदर नचाया कि क्रिकेटप्रेमी देखते ही रह गए। शुक्रवार को शारजाह में दोनों देशों के बीच खेले गए पहले टी 20 मुकाबले में अफगानिस्तान के गेंदबाजों ने गदर काट डाला। खराब शॉट […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: क्रिकेट में कब क्या हो जाए कहा नहीं जा सकता। पाकिस्तान की नई नवेली टीम को अफगानिस्तान के गेंदबाजों ने इस कदर नचाया कि क्रिकेटप्रेमी देखते ही रह गए। शुक्रवार को शारजाह में दोनों देशों के बीच खेले गए पहले टी 20 मुकाबले में अफगानिस्तान के गेंदबाजों ने गदर काट डाला।

खराब शॉट खेलकर आउट हो गए सईम अयूब

पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम घातक गेंदबाजी के आगे 20 ओवर में 9 विकेट खोकर महज 92 रन ही बना सकी। पाकिस्तान के लिए चार खिलाड़ियों ने डेब्यू किया। जिसमें पीएसएल और घरेलू टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर चुके सईम अयूब, तैयब ताहिर, जमान खान और इहसानुल्लाह शामिल रहे। ओपनिंग करने उतरे सईम अयूब ने शुरुआत तो बढ़िया की, लेकिन इसके बाद वे खराब शॉट खेलकर आउट हो गए।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – WPL 2023: एलिमिनेटर में सोफी एक्लेस्टोन का कहर, घातक गेंद पर कप्तान हरमन को मारा बोल्ड, देखें वीडियो

नवीन उल हक ने मारा बोल्ड

उन्हें छठे ओवर में नवीन उल हक ने बोल्ड मार पवेलियन भेजा। इस ओवर में नवीन तैयब ताहिर से तीन चौके खा चुके थे, लेकिन जैसे ही पावरप्ले की लास्ट बॉल पर सईम उनके सामने आए। उन्होंने सईम को इस तरह बोल्ड मारा कि बल्लेबाज जमीन में ही लोट गया। नवीन ने जैसे ही सईम को गेंद डाली, उन्होंने चतुराई दिखाते हुए इसे फाइन की ओर खेलने की को​शिश की, लेकिन उनकी चतुराई उन्हीं पर भारी पड़ गई। वे बॉल को ठीक से जज नहीं कर सके और गेंद स्टंप से टकराकर गिल्लियां बिखेर गई। करारा झटका लगने के बाद सईम जमीन में ही लोट गए।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – IPL 2023: ‘नीलामी में बिना बिके रहना चाहता था…’, RCB के खिलाड़ी ने दिया चौंकाने वाला बयान

---विज्ञापन---

20 साल के सईम पीएसएल में पेशावर जाल्मी के लिए खेले थे। उन्होंने इस दौरान कई तूफानी पारियां खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई, लेकिन वे डेब्यू पर दो चौके एक छक्का ठोक महज 17 रन बनाकर आउट हो गए। उम्मीद है कि वे अगले मैच में वापसी करेंगे।

और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Mar 25, 2023 02:02 AM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola