नई दिल्ली: पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच शुक्रवार को शारजाह में खेले गए पहले टी-20 मुकाबले में अफगानिस्तान की घातक गेंदबाजी के आगे पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए। शादाब खान की कप्तानी में उतरी पाकिस्तान की नई नवेली टीम अफगानिस्तान के गेंदबाजों के आगे थर-थर कांपने लगी। यही वजह है कि निचले क्रम पर छक्के ठोकने वाले नसीम शाह अजीब तरह से आउट हो गए।
हिटविकेट आउट हो गए नसीम शाह
ये नजारा 16 वें ओवर में देखने को मिला। पाकिस्तान की टीम के बल्लेबाज एक-एक कर पवेलियन लौट रहे थे, ऐसे में नसीम ने जैसे तैसे 6 गेंदों पर 2 रन बना लिए थे। जैसे ही मोहम्मद नबी ने इस ओवर की चौथी गेंद डाली, नसीम ने इस पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद स्पिन करती हुई उनके पेट में जा लगी। नसीम इस बॉल के प्रहार से इस तरह घबराए कि उन्होंने हड़बड़ाहट में अपना बल्ला घुमाकर स्टंप पर रखी गिल्लियों में दे मारा। जैसे ही बल्ला लगा, गिल्लियां बिखर गईं और वे हिटविकेट हो गए। ये नजारा देख सब दंग रह गए। खुद नसीम को भी अपने विकेट पर यकीन करना मुश्किल हो गया।
और पढ़िए – IPL 2023: ‘नीलामी में बिना बिके रहना चाहता था…’, RCB के खिलाड़ी ने दिया चौंकाने वाला बयान
https://twitter.com/ACBofficials/status/1639316771466362885?cxt=HHwWioC-2eH6gsAtAAAA
और पढ़िए – WPL 2023: एलिमिनेटर में सोफी एक्लेस्टोन का कहर, घातक गेंद पर कप्तान हरमन को मारा बोल्ड, देखें वीडियो
नसीम के आउट होने के बाद पूरी टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर महज 92 रन ही बना सकी। पाकिस्तान ने इस मैच में 4 खिलाड़ियों का डेब्यू कराया। उल्लेखनीय है कि इस सीरीज से बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, हारिस रऊफ, शाहीन अफरीदी जैसे बड़े खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। पाकिस्तान ने वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते ये फैसला लिया था, लेकिन नई टीम ने जिस तरह से पहले मैच में प्रदर्शन किया, उसे देख सवाल उठने लग गए हैं।
अफगानिस्तान की शानदार गेंदबाजी
पहले टी-20 में अफगानिस्तान के गेंदबाजों ने कमाल गेंदबाजी कर पाकिस्तान को घुटनों पर खड़ा कर दिया। फजलहक फारूकी ने 4 ओवर में 13 रन देकर 2 विकेट चटकाए तो वहीं मुजीबुर रहमान ने 4 ओवर में महज 9 रन देकर 2 विकेट निकाले। मोहम्मद नबी ने 3 ओवर में 12 रन देकर 2 विकेट झटके। कप्तान राशिद खान, नवीन उल हक और अजमतुल्लाह ने एक-एक विकेट चटकाकर पाकिस्तान के बल्लेबाजों को चारों खाने चित कर दिया।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
18 mins agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
26 mins agoचेतेश्वर पुजारा हुए श्रेयस अय्यर के मुरीद, कप्तानी की तारीफ में पढ़े कसीदे
45 mins agoअभिषेक शर्मा को लेकर पुजारा का बड़ा दावा, क्रिस गेल से की तुलना
1 hr agoWTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
2 hrs agoICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को हुआ बंपर फायदा
2 hrs ago'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
2 hrs agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
3 hrs agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines