रावलपिंडी: पाकिस्तान की सीमित ओवरों की टीम के उपकप्तान शादाब खान को अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए कप्तान बनाया गया है। वहीं बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, शाहीन शाह अफरीदी, फखर जमां और हारिस रऊफ जैसे खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। हालांकि शादाब खान ने रविवार को ऐसा खुलासा किया जिससे पाकिस्तान क्रिकेट के बारे में एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है।
शादाब ने कहा कि बाबर आजम को टी20 सीरीज से आराम दिए जाने की जानकारी नहीं थी। रावलपिंडी में पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2023) के 29वें मैच के बाद मीडिया से बात करते हुए शादाब खान ने कहा कि उन्होंने बाबर से रिपोर्ट के बारे में पूछा, लेकिन उन्हें भी इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। दरअसल, सोमवार को पीसीबी की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले ही ये खबर सामने आ गई थी कि बाबर-रिजवान समेत कुछ खिलाड़ियों को वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते आराम दिया जा सकता है। साथ ही ये भी सामने आया था कि शाहीन अफरीदी को टीम का नेतृत्व करने का काम दिया जा सकता है। हालांकि उन्हें भी आराम दिया गया है।
शाहीन अफरीदी से फोन पर की बात
इससे पहले रविवार को पाकिस्तानी मीडिया में खबर थी कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नजम सेठी ने शाहीन अफरीदी से टेलीफोन पर संपर्क किया और उन्हें कप्तानी की पेशकश की, जिसके लिए उन्होंने कथित तौर पर सहमति व्यक्त की थी। इसी दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक पत्रकार ने शादाब खान से पूछा कि ऐसी खबरें आ रही हैं कि अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को आराम दिया जा रहा है और शाहीन शाह अफरीदी को कप्तान बनाया जा रहा है। इस पर शादाब ने उल्टा पत्रकार से ही पूछ लिया कि क्या उन्हें भी आराम दिया जा रहा है।
और पढ़िए – IND vs AUS: BCCI ने इंदौर की पिच पर लिया बड़ा फैसला, ICC को भेजा ये लैटर
ऐसी कोई बात होती तो हमें बता दिया जाता
उन्होंने कहा था कि अफगानिस्तान के खिलाफ श्रृंखला में रिजवान, बाबर या मुझे आराम दिया जा रहा है या नहीं, यह मैं आपसे सुन रहा हूं, अगर ऐसी कोई बात होती तो हमें बता दिया जाता। शादाब ने आगे कहा कि उन्होंने बाबर आजम से पूछा, उन्हें भी कुछ नहीं पता, अगर ऐसा कुछ था तो हमें बताया जाता, लेकिन इस संबंध में हमसे किसी ने संपर्क नहीं किया। शादाब का बयान सामने आने के बाद पाकिस्तान में ‘क्रिकेट की खिचड़ी’ पकने की एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है। अफगानिस्तान के खिलाफ तीन टी20 मैच 24, 26 और 27 मार्च को शारजाह में होंगे।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
5 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
6 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
6 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
7 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
8 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
8 hrs agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
9 hrs agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
9 hrs agoश्रेयस अय्यर के माथे लगा एक और 'कलंक', T20I में मिली दूसरी सबसे बड़ी हार
9 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन में नजर आ सकते हैं ये 5 सुपरस्टार खिलाड़ी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines