Pakistan Lost Against Afghanistan: एशिया कप 2025 की शुरुआत में अब एक हफ्ते से भी कम समय रह गया है। टीम इंडिया के अलावा पाकिस्तान को इस टूर्नामेंट में जीत दर्ज करने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। हालांकि, इसके पहले उन्होंने अपनी ही बेइज्जती करा ली और उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा है।
अफगानिस्तान के सामने पाकिस्तान पस्त
UAE में अभी अफगानिस्तान, पाकिस्तान और UAE के बीच ट्राई सीरीज देखने को मिल रही है। पाकिस्तान और अफगानिस्तान की टीम सीरीज के चौथे टी20 अंतर्राष्ट्रीय में आमने-सामने आई। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी की। सलामी बल्लेबाज सेदिकुल्लाह अटल ने 45 गेंदों का सामना करके 64 रन बना दिए। इब्राहिम जादरान ने भी 45 गेंदों का सामना करके 65 रन बनाए। अफगानी टीम का अन्य कोई बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाया।
पाकिस्तान को जीत के लिए 170 रनों के लक्ष्य का पीछा करना था। सैम अयूब पहली गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। साहिबजादा फरहान ने 18, फखर जमान ने 25 और कप्तान सलमान अली आगा ने 20 रनों की पारी खेली। कोई भी बल्लेबाज अपनी इनिंग को बड़ा नहीं बना पाया। हारिस रउफ ने अंत में 16 गेंदों का सामना करते हुए 34 रन बनाए लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। पाकिस्तानी टीम 20 ओवरों में सिर्फ 151 रन ही बना पाई। अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को 18 रन से हरा दिया।
कौन रहा अफगानिस्तान की जीत का हीरो?
सेदिकुल्लाह अटल और इब्राहिम जादरान ने बल्ले से कमाल दिखाया, वहीं स्पिन गेंदबाजी अफगानिस्तान के लिए सबसे खास साबित हुई। राशिद खान, मोहम्मद नबी और नूर अहमद ने 2-2 विकेट अपने काम किए। पाकिस्तानी टीम ने स्पिनर्स के खिलाफ घुटने टेक दिए। इनके अलावा फजलहक फारूकी ने भी 2 विकेट चटकाए।
अफगानिस्तान और पाकिस्तान का एशिया कप का स्क्वाड
पाकिस्तान और अफगानिस्तान ने एशिया कप 2025 के लिए कुछ समय पहले टीम का ऐलान कर दिया है। नीचे पूरा स्क्वाड है:
अफगानिस्तान की टीम: राशिद खान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई, इब्राहिम जादरान, करीम जनत, फरीद मलिक, दरविश रसूली, सेदिकुल्लाह अटल, गुलबदीन नईब, शराफुद्दीन अशरफ, मोहम्मद इशाक, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी, अल्लाह गजनफर, नूर अहमद और नवीन-उल-हक
पाकिस्तान की टीम: सलमान अली (कप्तान), अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमान, हरिस रऊफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), हसन नवाज, वसीम जूनियर, साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, सलमान मिर्जा, शाहीन शाह अफरीदी और सुफियान मोकिम
ये भी पढ़ें:- ENG vs SA: केशव महाराज की धुन पर नाचे इंग्लिश बल्लेबाज! हवा हुआ 14 साल पुराना रिकॉर्ड
संबंधित खबरें
रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
5 mins agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
53 mins agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
1 hr agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
1 hr agoLIVE: भारत को मिली पहली सफलता, अक्षर पटेल ने ज्वेल एंड्रयू को भेजा पवेलियन
1 hr agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
2 hrs agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
2 hrs ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
3 hrs agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines