नई दिल्ली: पाकिस्तान की ‘नई नवेली’ टीम शुक्रवार को अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए पहले टी-20 मुकाबले में बुरी तरह हार गई। अफगानिस्तान ने 13 गेंद शेष रहते 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। शारजाह में खेले गए पहले ही मैच में पाकिस्तान ने सलामी बल्लेबाज सईम अयूब, मध्यक्रम के बल्लेबाज तैयब ताहिर, दाएं हाथ के तेज गेंदबाज जमान खान और इहसानुल्लाह का इंटरनेशनल डेब्यू कराया, लेकिन इहसानुल्लाह के अलावा कोई भी खिलाड़ी कुछ खास नहीं कर पाया।
अफगानिस्तान की घातक गेंदबाजी
शादाब खान की कप्तानी में डेब्यू करने उतरे चार खिलाड़ियों समेत पूरी टीम अफगानिस्तान की घातक गेंदबाजी के आगे फेल रही। ओपनिंग करने उतरे डेब्यूटेंट सईम अयूब महज 17 रन बनाकर आउट हुए तो वहीं उनके पार्टनर मोहम्मद हारिस 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। चौथे नंबर पर उतरे डेब्यूटेंट तैयब ताहिर 16 रन ही बना सके। अब्दुल्लाह शफीक 0, इमाद वसीम 18, शादाब खान 12, फहीम अशरफ 2, जमान खान 8 और इहसानुल्लाह 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। बाबर आजम के बिना उतरी पाकिस्तान की ये नई टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 92 रन ही बना सकी। खास बात यह है कि चार डेब्यूटेंट्स ने पीएसएल में धमाकेदार प्रदर्शन के बल पर टीम में जगह बनाई थी, लेकिन पहले ही मैच में अफगानिस्तान ने उनका पसीना निकाल दिया।
और पढ़िए – IPL 2023: ‘नीलामी में बिना बिके रहना चाहता था…’, RCB के खिलाड़ी ने दिया चौंकाने वाला बयान
अफगानिस्तान के सभी गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन
पहले टी-20 में अफगानिस्तान के गेंदबाजों ने कमाल गेंदबाजी कर पाकिस्तान को घुटनों पर खड़ा कर दिया। फजलहक फारूकी ने 4 ओवर में 13 रन देकर 2 विकेट चटकाए तो वहीं मुजीबुर रहमान ने 4 ओवर में महज 9 रन देकर 2 विकेट निकाले। मोहम्मद नबी ने 3 ओवर में 12 रन देकर 2 विकेट झटके। कप्तान राशिद खान, नवीन उल हक और अजमतुल्लाह ने एक-एक विकेट चटकाकर पाकिस्तान के बल्लेबाजों को चारों खाने चित कर दिया।
और पढ़िए – WPL 2023: एलिमिनेटर में सोफी एक्लेस्टोन का कहर, घातक गेंद पर कप्तान हरमन को मारा बोल्ड, देखें वीडियो
डेब्यूटेंट इहसानुल्लाह ने चटकाए 2 विकेट
93 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम को डेब्यूटेंट इहसानुल्लाह ने दो शुरुआती झटके दिए, लेकिन इसके बाद टीम वापसी नहीं कर सकी। अफगानिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद नबी ने नाबाद 38 और नजीबुल्लाह जादरान ने नाबाद 17 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी। इहसानुल्लाह ने 3.5 ओवर में 17 रन देकर 2 विकेट चटकाए, वहीं इमाद वसीम ने 4 ओवर में 11 रन देकर 1 और नसीम शाह ने 4 ओवर में 27 रन देकर 1 विकेट निकाला। कप्तान शादाब खान को 3 ओवर में एक भी विकेट नहीं मिला।
उल्लेखनीय है कि इस सीरीज से बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, हारिस रऊफ, शाहीन अफरीदी जैसे बड़े खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। पाकिस्तान ने वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते ये फैसला लिया था, लेकिन नई टीम ने जिस तरह से पहले मैच में प्रदर्शन किया, उसे देख सवाल उठने लग गए हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
ODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
26 mins agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
27 mins agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
1 hr agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
1 hr agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
1 hr agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
2 hrs agoभारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 मैच में अर्शदीप सिंह बना सकते हैं ऐतिहासिक रिकॉर्ड
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
2 hrs agoमैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
3 hrs agoक्या IPL 2027 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? CSK CEO ने तोड़ी चुप्पी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines