PAK vs AFG 3rd T20: अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच खेली गई तीन मैचौं की टी20 सीरीज का आखिरी मैच सोमवार शाम को खेला गया। इस मैच का आयोजन दोहा में किया गया। मैच में पाकिस्तान की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। इसके साथ ही टीम ने अफगानिस्तान को सीरीज में क्लीन स्वीप करने से रोक दिया।
अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच खेले गए इस मैच में टॉस जीतकर राशिद खान की टीम ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। लेकिन पाकिस्तान बड़ा स्कोर खड़ा करने में कामयाब रहा। पाकिस्तान ने 7 विकेट पर 182 रन जुटाए। वहीं इस लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान की टीम 116 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। पाकिस्तान की तरफ से कप्तान शादाब खान ने बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन किया।
सैम आयुब ने खेली शानदार पारी, पाकिस्तान ने दिया विशाल लक्ष्य
दोहा में खेले गए सीरीज के आखिरी मैच में पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी का मौका मिला। पाकिस्तान ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 182 रन बनाए। ओपनर और इस सीरीज के जरिए डेब्यू करने वाले सईम अयूब ने 40 गेंदों में 4 चौके-2 छक्के ठोक 49 रन की पारी खेली तो वहीं अब्दुल्लाह शफीक ने 23, इफ्तिखार अहमद ने 31, इमाद वसीम ने 13 और मोहम्मद वसीम ने 9 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा कप्तान शादाब खान ने भी 17 गेंदों पर 28 रन बनाए और टीम को मजबूत स्कोर तक ले गए।
इहसानुल्लाह और शादाब खान ने तोड़ी अफगानिस्तान की कमर
लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान ने सधी हुई शुरुआत की। रहमानुल्लाह गुरबाज और सेदिकुल्ला अटल ने पहले विकेट के लिए 35 रन जोड़े। इस साझेदारी को इहसानुल्लाह ने पांचें ओवर में गुरबाज को बोल्ड कर तोड़ा। गुरबाज के आउट होने के बाद अफगानिस्तान ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए और टीम संभल नहीं सकी। इसी के चलते अफगानिस्तान की टीम 18.4 ओवर में सिर्फ 116 रन पर ही ऑलआउट हो गई। पाकिस्तान के लिए इहसानुल्लाह और शादाब ने तीन-तीन विकेट चटकाए।
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
7 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
8 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
9 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
9 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
10 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
10 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
10 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
11 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines