PAK Captain Controversial Statement: एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को हरा दिया. 5 विकेट से सूर्या ब्रिगेड ने जीत दर्ज की. मैच के बाद अब सलमान अली आगा ने एक बड़ा ऐलान करके जताया है कि अब हार के बाद वो आतंकवादियों का सपोर्ट करेंगे. सलमान अली के इस बयान पर अब सवाल खड़े हो रहे हैं. उन्होंने कहा है कि वो पाक के नागरिकों और बच्चों को एशिया कप से कमाए हुए पैसे दान करेंगे, जो भारत द्वारा हुए हमलों में मारे गए. इस बयान का अर्थ है पाक क्रिकेट टीम, आतंकवादियों का सपोर्ट कर रही है.
PAK कप्तान के ऐलान पर खड़े हो रहे सवाल
फाइनल हारने के बाद सलमान अली आगा का बड़ा बयान सामने आया. उन्होंने कहा उनकी पूरी टीम मैच फी उन लोगों के परिवार को दान करेगी, जो भारत द्वारा ऑपरेशन सिंदूर में मारे गए थे. बता दें कि पाकिस्तान की परवरिश में जन्मे आतंकियों ने ही पहलगाम में आतंकी हमला किया था. इसी वजह से भारत ने ऑपरेशन सिंदूर जारी किया था. इसमें उन्होंने 100 से भी अधिक आतंकियों को मार गिराया.
खबर सामने आई थी कि जैश-ए-मोहम्मद के मसूद अजहर के परिवार के भी 10-14 लोगों की जान गई थी. ऑपरेशन सिंदूर के अंतर्गत हुआ ये हमला पाकिस्तान के पंजाब में स्थित बहावलपुर में स्थित जैश-ए-मोहम्मद के ठिकाने पर हुआ था. पाक कप्तान ने मैच फी दान करने के ऐलान से साफ कर दिया है कि वो आतंकवादियों के परिवार की मदद करने के इच्छुई है.
ये भी पढ़ें:- IND vs PAK: मोहसिन नकवी की बैंड बजना तय, BCCI उठाएगा ये सख्त कदम, ट्रॉफी नहीं देना पड़ेगा भारी!
हार पर क्या बोले सलमान अली आगा?
एशिया कप फाइनल हारने के बाद सलमान अली आगा ने चुप्पी तोड़ी. उन्होंने कहा कि इस हार को झेलना पाक टीम के लिए मुश्किल रहेगा. उन्होंने माना की बल्ले से उन्होंने कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया और गेंदबाजी से ही उन्हें सपोर्ट मिला. सलमान ने माना कि टीम ने पूरी मेहनत की लेकिन अगर प्रदर्शन थोड़ा और बेहतर होता, तो नतीजा बदल सकता था. उन्होंने लगातार टीम के विकेट गिरने का जिक्र किया और माना कि भारतीय टीम बेहतर खेली.
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
30 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines