Misbah-ul-Haq Appointed Pakistan Captain Over 40s Global Cup: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मिस्बाह-उल-हक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) में क्रिकेट कमेटी के हेड के तौर पर जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इस बीच वे एक बार फिर क्रिकेट के मैदान पर अपनी बल्लेबाजी का जौहर दिखाते नजर आएंगे।
मिस्बाह को MCW Over 40 क्रिकेट ग्लोबल कप के लिए पाकिस्तान का कप्तान नियुक्त किया गया है। ये इस टूर्नामेंट का इनॉग्रल सीजन होगा। पाकिस्तान की टीम में अब्दुल रज्जाक उप-कप्तान के रूप में भूमिका निभाएंगे। पाकिस्तानी टीम में स्टार क्रिकेटर शाहिद अफरीदी और मोहम्मद सामी भी शामिल हैं। इस बीच, जलालुद्दीन को टीम का कोच नियुक्त किया गया है, जबकि आजम खान मैनेजर के रूप में काम करेंगे।
19 सितंबर से होगी टूर्नामेंट की शुरुआत
पाकिस्तान ने आठ देशों के टूर्नामेंट के लिए अपनी टीम का ऐलान किया है। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 19 सितंबर से 2 अक्टूबर तक कराची में होगी। पीवीसीए की चयन समिति के अध्यक्ष, पूर्व टेस्ट क्रिकेटर इजाज फकीह ने तीन रिजर्व, एक कोच और एक मैनेजर के साथ 18 सदस्यीय टीम की घोषणा की।
पाकिस्तान का पहला मैच 19 सितंबर को नेशनल स्टेडियम में संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएसए) के खिलाफ होगा। टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज, नेपाल, हांगकांग, कनाडा और यूएई के दिग्गज क्रिकेटरों की टीमें भी हिस्सा लेंगी। इसके तहत कराची के पांच अलग-अलग मैदानों पर कुल 36 मैच खेले जाएंगे। शुरुआती दौर के चार मैच 19 सितंबर को खेले जाएंगे। टूर्नामेंट के सभी मैच प्रति पारी 45 ओवर के होंगे। फाइनल 2 अक्टूबर 2023 को खेला जाएगा।
MCW Over 40 में पाकिस्तान की टीम
शाहिद अफरीदी, अब्दुल रज्जाक, मिस्बाह उल हक, मोहम्मद सामी, हसन रजा, तारिक हारून, खुर्रम अली खान (विकेटकीपर), वकास अहमद, अब्दुल कादिर, मुहम्मद रिजवान असलम, काशिफ सिद्दीकी, मुहम्मद इलियास, अफजल शाह (विकेटकीपर), अमजद अली , इमरान अली, तसव्वर अब्बास, अदनान रईस, जुनैद खलील नैनीतालवाला।
रिजर्व: यासिर हमीद, हारिस अयाज, शहजाद मलिक।
संबंधित खबरें
'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
14 mins agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
40 mins agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
3 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
5 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
5 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
6 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
7 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
14 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines