ICC World Cup 2027: वनडे वर्ल्ड कप 2027 का आगाज अगले साल होने वाला है. लेकिन टूर्नामेंट का क्रेज अभी से ही देखने को मिल रहा है. आगामी विश्व कप की मेजबानी साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नीमीबिया मिलकर रहे हैं. आईसीसी ने शेड्यूल का भी ऐलान कर दिया है. अभी से ही आईसीसी वर्ल्ड कप 2027 टिकट के लिए आवेदन आने शुरू हो गए हैं. 12 दिनों में ही डेढ़ करोड़ से ज्यादा टिकट के लिए आवेदन किया गया है. इसका ऐलान आईसीसी ने किया है.
आईसीसी ने क्या कहा?
आगामी आईसीसी वर्ल्ड कप 2027 को लेकर आईसीसी ने कहा कि अब तक टिकटों के लिए एक करोड़ 50 लाख 83 हजार 752 आवेदन मिले हैं. 142 देशों के फैंस ने 44 लाख 23 हजार 417 पंजीकरण कराए हैं.
टिकटों के लिए पंजीकरण 21 नवंबर 2026 तक कराया जा सकता है. इसके अलावा आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजोग गुप्ता ने कहा कि टिकटों की भारी मांग क्रिकेट विश्व कप की लोकप्रियता और प्रतिष्ठा पर्यटन स्थल के रूप में अफ्रीका के आकर्षण तथा टूर्नामेंट के आगाज से पहले आईसीसी और उसके साझेदारों की प्रचार गतिविधियों से पैदा हुई उत्सुकता का प्रमाण है.
गुप्ता ने आग कहा कि टूर्नामेंट शुरू होने में एक साल शेष है. आईसीसी ने आगामी टूर्नामेंट के लिए प्लान तैयार कर लिया है. इससे आईसीसी क्रिकेट विश्व कप का उत्साह और बढ़ेगा. बता दें कि 24 साल बाद विश्व कप साउथ अफ्रीका में आयोजित हो रहा है.
भारत पर सभी की निगाहें
पिछला वर्ल्ड कप 2023 भारत में खेला गया था. भारत ने इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया था और रोहित शर्मा की अगुवाई में बिना एक भी मैच गंवाए फाइनल तक का सफर तय किया था. हालांकि फाइनल में भारत को हार का सामना करना पड़ा था. भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार मिली थी. ऐसे में भारतीय टीम अब आगामी विश्व कप को लेकर एक मजबूत दावेदार के रूप में देखी जा रही है. इस बार शुभमन गिल पर भी सभी की निगाहें हैं, क्योंकि वह भारत की कप्तानी करते हुए आगामी विश्व कप में नजर आएंगे.
रोहित विराट पर सभी की नजरें
रोहित शर्मा और विराट कोहली के लिए ये आखिरी वर्ल्ड कप होने वाला है. दोनों भारतीय टीम की ओर से खेलते हुए दिखाई देंगे. कोहली ने कहा था कि आगामी विश्व कप जीतना ही उनका बड़ा मकसद है. कोहली ने कहा था कि वह भारत के लिए विनिंग शॉट खेलना चाहते हैं. हालांकि अगर ऐसा नहीं होता है और भारत फिर भी वर्ल्ड कप जीत जाती है तो उन्हें खुशी होगी.
संबंधित खबरें
सेना देशों में 5000 रन पूरे करने से 36 रन दूर रोहित शर्मा
11 mins agoपृथ्वी शॉ 5 सालों के बाद टीम इंडिया में वापसी का बना रहे हैं मास्टर प्लान
1 hr agoWPL 2027 में तीसरी बार चैंपियन बनने उतरेगी RCB, जानें शेड्यूल और स्क्वॉड
1 hr agoरणजी ट्रॉफी में पृथ्वी शॉ का बल्ले से धमाका, महाराष्ट्र ने बंगाल को हराया
1 hr agoइंडिया ए की टीम में हुई तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी
2 hrs agoदीप्ति शर्मा ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड की रेस में शामिल
2 hrs agoधमाकेदार वापसी को तैयार नजर आ रहे हैं ऋषभ पंत, बल्लेबाजी का वीडियो वायरल
2 hrs agoइंडिया ए के लिए खेलने को तैयार हैं जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा
3 hrs agoविराट कोहली के निशाने पर बाबर आजम का रिकॉर्ड
3 hrs agoदिल्ली से छिनी मेजबानी, अब विशाखापत्तनम में होगा भारत-श्रीलंका पहला मैच
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines