IPL ऑक्शन में अनसोल्ड रहे तूफानी गेंदबाज का धमाका, हैट्रिक झटक रच डाला इतिहास

Ottneil Baartman Hat-Trick: IPL में खेलने का हर एक खिलाड़ी का सपना होता है लेकिन सभी के लिए ये पूरा होना संभव नहीं होता. IPL 2026 मिनी ऑक्शन में अनसोल्ड रहे एक तेज गेंदबाज ने कमाल कर दिया. उन्होंने SA20 इतिहास की दूसरी हैट्रिक अपने नाम की. उन्होंने अपने इस स्पेल के दौरान आंद्रे रसेल जैसे खतरनाक बल्लेबाज को भी आउट किया.

Ottneil Baartman Hat-Trick

ओटनील बार्टमैन ने रचा इतिहास

Ottneil Baartman Hat-Trick: IPL दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग है और हर कोई यहां अच्छा प्रदर्शन करते हुए अपना नाम बनाना चाहता है. हालांकि, कई सारे खिलाड़ी हर साल धमाल मचाने के बाद अपना नाम ऑक्शन में डालते हैं लेकिन अनसोल्ड रह जाते हैं. हर IPL ऑक्शन में साउथ अफ्रीका के तूफानी गेंदबाज ओटनील बार्टमैन की किस्मत खराब रही. दो बार 75 लाख रूपये की बेस प्राइज के साथ उन्होंने अपना नाम डाला लेकिन उन्हें कोई खरीदार नहीं मिला. अब SA20 में उन्होंने अपनी गेंदबाजी से धमाल मचाया.

विज्ञापन

SA20 में ओटनील बार्टमैन ने झटकी हैट्रिक

पार्ल रॉयल्स और प्रिटोरिया कैपिटल्स के बीच 15 जनवरी 2026 को मैच हुआ. इस मुकाबले में प्रिटोरिया ने पहले बल्लेबाजी की और पार्ल के लिए ओटनील बार्टमैन ने धमाल मचाया. उन्होंने पारी के 19वें ओवर में कमाल किया. बार्टमैन ने पहली गेंद पर बड़ा शॉट लगाने गए आंद्रे रसेल को पवेलियन का रास्ता दिखाया. उन्होंने दूसरी गेंद पर लिजार्ड विलियम्स को क्लीन बोल्ड कर दिया. हैट्रिक बॉल पर लुंगी एनगिडी ने बार्टमैन को ही कैच थमा दिया. ओटनील ने इसी के साथ SA20 इतिहास की दूसरी हैट्रिक अपने नाम की.

विज्ञापन

मैच में झटके 5 विकेट

ओटनील बार्टमैन ने न सिर्फ प्रिटोरिया कैपिटल्स के खिलाफ हैट्रिक ली, बल्कि 5 विकेट हॉल भी अपने नाम किया. उन्होंने पहले ही कॉनर एस्टरहुइजेन और जॉर्डन कॉक्स को आउट कर दिया था. 19वें ओवर में उन्होंने हैट्रिक पूरी करते हुए 5 विकेट हॉल भी अपने नाम किया. बता दें कि पार्ल रॉयल्स के इस तेज गेंदबाज ने 4 ओवर में मात्र 16 रन दिए. इसी के दम पर कैपिटल्स बड़ा स्कोर नहीं बना पाई और रॉयल्स ने 15.1 ओवर में ही 128 रनों के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा कर लिया.

विज्ञापन

ओटनील बार्टमैन ने रच डाला इतिहास

ओटनील बार्टमैन के नाम SA20 इतिहास में 52 विकेट थे और वो सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर थे. 54 विकेट के साथ मार्को यानसेन टॉप पर थे. बार्टमैन ने 5 विकेट हॉल लेते ही मार्को को पछाड़ा और 57 विकेट के साथ नंबर 1 पर आ गए. नीचे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 3 गेंदबाजों की लिस्ट है:

खिलाड़ी टीम विकेट
ओटनील बार्टमैनसनराइजर्स ईस्टर्न केप/पार्ल रॉयल्स57
मार्को यानसेन सनराइजर्स ईस्टर्न केप54
कागिसो रबाडा MI केपटाउन 39

ये भी पढ़ें:- कब, कहां और कैसे फ्री में देख पाएंगे IND vs NZ के तीसरे वनडे मैच की LIVE स्ट्रीमिंग, जानिए सभी डिटेल्स

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ