Orange Cap IPL 2023: आईपीएल 2023 का रोमांच जारी है। इस सीजन पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन का बल्ला खूब चल रहा है। 17 मैचों के बाद इस खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा 225 रन बनाए हैं और ऑरेंज कैप की रेस में टॉप पर काबिज है। कप्तान धवन ने इस सीजन अब तक 3 मैच खेले हैं, जिनमें से 2 अर्धशतक बनाए हैं। इस लिस्ट में डेविड वार्नर 209 रनों के साथ दूसरे नंबर पर मौजूद हैं।
ऑरेंज कैप 2023 की रेस में शामिल हैं ये 5 बल्लेबाज
शिखर धवन (पंजाब किंग्स), मैच 3, रन- 225
डेविड वार्नर (दिल्ली कैपिटल्स) मैच 4, रन- 209
जोस बटलर (राज्थान रॉयल्स) मैच 4, रन – 204
ऋतुराज गायकवाड़ (चेन्नई) मैच 4, रन -197
फॉफ डुप्लेसिस (बैंगलोर) मैच 3, रन- 175
क्या है ऑरेंज कैप और किसे दिया जाता है?
ऑरेंज कैप आईपीएल में दिया जाने वाले एक अवार्ड है। यह उस खिलाड़ी को दिया जाता है तो पूरे सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाता है। सबसे पहले ये पुरस्कार Shaun Marsh ने जीता था, जो साल 2008 में किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से खेले थे।
पिछले सीजन किसे मिला था ऑरेंज कैप
पिछले सीजन राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर ने ऑरेंज कैप अपने नाम की थी। बटलर ने 17 मुकाबलों में 149.05 की स्ट्राइक रेट से 863 रन बनाए थे। उन्होंने 4 शतक और चार अर्धशतक लगाए थे। इस बार भी अगर बटलर अच्छा प्रदर्शन करेंगे तो वो ऑरेंज कैप के हकदार बन सकते हैं। हालांकि देखना दिलचस्प होगा कि इस बार कौन कब्जा जमाता है।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान
10 mins ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
50 mins agoसिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
1 hr agoICC ने पाकिस्तान पर लगाया जुर्माना, ट्राई नेशन सीरीज फाइनल में हुई गलती
1 hr agoफ्री में कहां देखें विराट-रोहित का कमबैक मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
2 hrs agoमुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
3 hrs agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
4 hrs agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
4 hrs agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
5 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines