News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
India vs Oman: एशिया कप 2025 के 12वें मैच में ओमान की भिड़ंत टीम इंडिया के साथ हो रही है. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने स्कोर बोर्ड पर 20 ओवर में 8 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 188 रन लगाए हैं. 189 रनों का टारगेट का पीछा करने उतरी ओमान को कप्तान जतिंदर सिंह और आमिर कलीम ने शानदार शुरुआत दी. दोनों ने पहले विकेट के लिए मिलकर 8.3 ओवर में 56 रन जोड़े. पावरप्ले में दोनों बल्लेबाजों ने शानदार बैटिंग की और भारतीय बॉलर्स जतिंदर-कलीम के आगे बेबस दिखाई दिए. ओमान ने भारत के खिलाफ वो कारनामा कर डाला है, जो वह टी-20 इंटरनेशनल में आजतक नहीं कर सके थे.
ओमान ने टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली बार पावरप्ले में किसी फुल मेंबर देश के खिलाफ विकेट नहीं गंवाया है. वहीं, यह पहला मौका है जब ओमान की ओपनिंग जोड़ी ने 50 से ज्यादा रन जोड़े हैं. जतिंदर सिंह और कलीम बेहतरीन लय में दिखाई दिए और उन्होंने एक के बाद एक दमदार शॉट लगाए.
ये भी पढ़ें: IND vs Oman: संजू का शॉट बन गया हार्दिक के लिए ‘मनहूस’, अपनी विकेट का सिर्फ तमाशा देखते रह गए पांड्या!
अर्शदीप और हर्षित राणा की गेंदों का जतिंदर-कलीम ने डटकर सामना किया. इस अर्धशतकीय पार्टनरशिप का अंत 9वें ओवर में हुआ. जतिंदर को कुलदीप यादव ने क्लीन बोल्ड करते हुए पवेलियन की राह दिखाई. जतिंदर ने 33 गेंदों में 5 चौके की मदद से 32 रन बनाए.
इससे पहले टॉस जीतकर भारतीय टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 188 रन लगाए. टीम की ओर से संजू सैमसन ने बेहतरीन बैटिंग करते हुए 45 गेंदों में 56 रनों की दमदार पारी खेली. शुभमन गिल बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और वह महज 5 रन बनाकर चलते बने.
वहीं, अभिषेक शर्मा ने महज 15 गेंदों में 5 चौके और 2 सिक्स की मदद से 38 रन ठोके. हार्दिक पांड्या अनलकी रहे और रनआउट होकर पवेलियन लौटे. अक्षर 13 गेंदों में 26 रन बनाने के बाद आउट हुए. अंतिम ओवरों में तिलक वर्मा ने 18 गेंदों में 29 रन जड़े, जबकि हर्षित राणा ने नाबाद 13 रन बनाए.
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।