ODI World Cup 2023 IND vs BAN: विश्व कप 2023 में अभी तक विराट कोहली का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। तीन मैचों में विराट कोहली दो हाफ सेंचुरी लगा चुकें हैं। वहीं अब भारतीय टीम का चौथा मैच बांग्लादेश टीम के खिलाफ आज पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैदान पर अगर विराट कोहली के वनडे आंकड़े देखे तो वो बेहद शानदार है। इस मैदान पर विराट के बल्ले से खूब रन निकलते है। ऐसे में आज फिर टीम इंडिया को विराट कोहली से ऐसे ही शानदार प्रदर्शन की जरूरत होगी।
पुणे में विराट के आंकड़े
पुणे में विराट कोहली के वनडे इंटरनेशनल में काफी शानदार आंकड़े रहे हैं। विराट के बल्ले से इस पिच पर अभी तक तो शतक निकल चुकें हैं। विराट ने इस पिच पर पहला शतक साल 2017 में इंग्लैंड के खिलाफ लगाया था। इस मैच में विराट कोहली ने 122 रनों की पारी खेली थी और टीम इंडिया ने इस मैच को जीता था। इसके बाद विराट ने वेस्टइंडीज के खिलाफ साल 2018 में यहां दूसरा शतक लगाया था। इस मैच में विराच के बल्ले से 107 रन निकले थे और इस मैच को भी टीम इंडिया ने जीता था।
ये भी पढ़ें:- IND vs BAN: कैसा होगा पुणे की पिच का मिजाज, टॉस होगा अहम..टीम इंडिया का ऐसा है यहां रिकॉर्ड
विराट के ये आंकड़े देखकर बांग्लादेश की टीम थोड़ी दहशत में जरूर होगी। वहीं, टीम इंडिया को विराट से आज के मैच में ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद होगी। विराट ने इस मैदान पर अभी तक 7 वनडे मैच खेले है जिसमें उन्होंने 64 की औसत के साथ 448 रन बनाए हैं इस दौरान विराट के बल्ले से दो शतक और एक अर्धशतक भी निकला है। इस मैदान पर भारतीय टीम का प्रदर्शन भी काफी शानदार रहा है। यहां पर उच्चतम स्कोर बनाने का रिकॉर्ड भी टीम इंडिया के नाम है। साल 2017 में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे मैच में टीम इंडिया ने 7 विकेट खोकर 356 रन बनाए थे।
ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन!
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह।
संबंधित खबरें
टीम इंडिया को लगा झटका, स्टार बल्लेबाज ईशान किशन तीसरे T20I से बाहर
55 mins ago199 रन पर आउट हुए देवदत्त पडिक्कल, अंपायर के फैसले पर उठाए सवाल
2 hrs ago'सुना कि मैं रिटायर...', रोहित शर्मा ने संन्यास की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी
2 hrs agoJSK के लिए नहीं खेलेंगे पोलार्ड, MI का हेड कोच बनने के बाद उठाया कदम
3 hrs agoPAK vs ENG: 154 पर 9 विकेट गिरे, फिर भी पाकिस्तान ने 242 चेज कर जीता मैच
12 hrs agoभारत ने दूसरे वनडे में जिम्बाब्वे को 121 रनों से हराकर सीरीज पर किया कब्जा
13 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ तीसरा T20I मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
13 hrs agoमुंबई इंडियंस का अगला कप्तान कौन बनेगा? कार्तिक ने किया रोहित का समर्थन
14 hrs agoवेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में टीम इंडिया का डराने वाला T20I रिकॉर्ड
14 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की बैटिंग पोजिशन के समर्थन में उतरे मोहम्मद कैफ, जताई खुशी
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines