ODI World Cup Winners List: क्रिकेट टूर्नामेंट का सबसे बड़ा खिताब होता है वनडे वर्ल्ड कप। इस खिताब को जीतने वाली टीम विश्व विजेता कहलाता है। एक बार फिर से वनडे वर्ल्ड कप का दौर आ गया है। वनडे वर्ल्ड कप 2023 की मेजबानी भारत करेगा, जो कि आगामी 5 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है। इस वर्ल्ड कप को लेकर सभी टीमें अपनी कमर कस चुकी है। वहीं, भारत वनडे वर्ल्ड कप खिताब जीतने में हैट्रिक लगाने को देखेगी। आपको बता दें कि वनडे वर्ल्ड कप की शुरुआत साल 1975 से ही हो चुकी है। चलिए आपको बताते हैं कि वनडे वर्ल्ड कप में साल 1975 से लेकर अभी तक किस साल कौन सी टीम विजेता बनी है।
1975 से 2019 तक विजेताओं की सूची
1975: सबसे पहला वनडे वर्ल्ड कप साल 1975 में खेला गया था। उस समय की सबसे खतरनाक टीम थी वेस्टइंडिज। इस साल वर्ल्ड कप का खिताब वेस्टइंडीज के नाम हुआ था।
1979: दूसरा वनडे वर्ल्ड कप साल 1979 में खेला गया था। इस वर्ल्ड कप में भी वेस्टइंडिज ही विनर टीम रही थी। इस तरह शुरुआती दोनों वनडे वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज का दबदबा रहा था।
1983: तीसरा वर्ल्ड कप साल 1983 में खेला गया था। इस वर्ल्ड को भारत ने अपने नाम कर पूरी दुनिया को दिखा दिया कि भारत किसी से कम नहीं है। भारत यह खिताब कपिल देव के नेतृत्व में जीता था।
1987: ऑस्ट्रेलिया अपना पहला वर्ल्ड कप साल 1987 में ही जीता था। इस दौरान टीम की निगरानी एलन बॉर्डर कर रहे थे।
1992: पाकिस्तान टीम का भारत के खिलाफ वर्ल्ड कप में रिकॉर्ड भले ही खराब, लेकिन आपको बता दें कि पाकिस्तान भी साल 1992 में वर्ल्ड कप जीत चुका है। इस खिताब इमरान खान की कप्तानी में आया था।
1996: श्रीलंका टीम पूर्व में काफी खतरनाक टीम हुआ करती थी। साल 1996 का वर्ल्ड कप श्रीलंका ने अपनी झोली में डाला था। इस दौरान श्रीलंका के कप्तान अर्जुन रणतुंगा थे।
1999: ऑस्ट्रेलिया अपना दूसरा वर्ल्ड कप साल 1999 में जीता था। यह खिताब स्टीव वॉ की कप्तानी में आया था।
2003: इसके बाद साल 2003 का वर्ल्ड कप भी ऑस्ट्रेलिया ने ही अपने नाम कर लिया था। इस तरह ऑस्ट्रेलिया वेस्टइंडीज के बाद लगातार दो वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम बन गई। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के कप्तान रिकी पोंटिंग थे।
2007: ऑस्ट्रेलिया ने साल 2007 का भी वर्ल्ड कप अपने नाम करते हुए लगातार 3 वर्ल्ड कप जीतने का रिकॉर्ड बना दिया, जो अभी तक नहीं टूटा है। इस दौरान भी ऑस्ट्रेलिया टीम की निगरानी रिकी पोंटिंग ही कर रहे थे।
2011: भारत ने एक बार फिर से विश्व भर में अपना परचम लहराते हुए साल 2011 का वर्ल्ड कप अपने नाम कर लिया था। 1983 के बाद भारत यह वर्ल्ड कप 28 साल बाद जीता था। इस दौरान महेंद्र सिंह धोनी टीम को लीड कर रहे थे।
2015: ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड कप का पंजा जड़ दिया है। 2015 का खिताब अपने नाम करते ही ऑस्ट्रेलिया ने 5 वर्ल्ड कप जीतने का रिकॉर्ड बना दिया, जो अपने आप में विशाल रिकॉर्ड है। इस दौरान टीम के कप्तान माइकल क्लार्क थे।
2019: साल 2019 का वर्ल्ड कप इंग्लैंड ने अपने नाम कर लिया था। यह इंग्लैंड का पहला वनडे विश्वकप था, जो कि इयोन मोर्गन की निगरानी में आया था।
ये भी पढ़ें:- Virat Kohli को क्रिकेट से कब लेना चाहिए संन्यास? एबी डी विलियर्स ने बताया परफेक्ट समय
संबंधित खबरें
IND vs NZ: वेलिंगटन में रन बरसेंगे या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच का हाल
6 hrs ago2017 में बर्बाद हो सकता था रोहित शर्मा का करियर, पूर्व कोच ने किया खुलासा
7 hrs agoCSK ने फ्लेमिंग-हसी के बाद इन 4 और कोच को भी कहा अलविदा
8 hrs agoIND vs NZ: वेलिंगटन में टीम इंडिया के सामने दोहरी चुनौती
9 hrs agoमुंबई छोड़कर पंजाब में शामिल हो सकते हैं हार्दिक, अश्विन ने किया दावा
9 hrs agoCSK ने बैटिंग कोच माइकल हसी को कहा अलविदा, खत्म हुआ 19 साल का रिश्ता
10 hrs agoहारिस रऊफ पर लटकी तलवार, ICC लगा सकता है भारी जुर्माना
10 hrs agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए शुरू की तैयारी
10 hrs agoपीएम मोदी के मुरीद हुए केविन पीटरसन, भारत को लेकर कही ये खास बात
11 hrs agoहार्दिक पांड्या का टीम इंडिया को मिल गया रिप्लेसमेंट
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines