नई दिल्ली: इस साल वनडे वर्ल्ड कप भारत में खेला जाना है। हालांकि अभी आधिकारिक शेड्यूल का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन कहा जा रहा है कि विश्व कप 5 अक्टूबर से शुरू हो सकता है। फिलहाल इस बात पर भी संशय की स्थिति बनी हुई है कि पाकिस्तान की टीम वर्ल्ड कप खेलने इंडिया आएगी या नहीं। चूंकि भारत का एशिया कप के लिए पाकिस्तान जाना लगभग केंसल है, ऐसे में दोनों आयोजनों में भारत-पाकिस्तान के बीच गतिरोध बना हुआ है।
चेन्नई और कोलकाता में हो सकते हैं पाकिस्तान के मैच
इस बीच वनडे वर्ल्ड कप को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है। पीटीआई की खबर के अनुसार, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) इस बारे में उत्सुक है कि उसकी टीम के विश्व कप मैच चेन्नई और कोलकाता में आयोजित किए जाएं। विश्व कप के तहत अहमदाबाद, लखनऊ, मुंबई, राजकोट, बेंगलुरु, दिल्ली, इंदौर, गुवाहाटी, हैदराबाद और धर्मशाला सहित 12 भारतीय शहरों में 46 मैच होने हैं।
और पढ़िए – IPL 2023, DC vs RR: गुवाहाटी में गेंदबाज मचाएंगे गदर या बल्लेबाजों का रहेगा जलवा? देखें लाइव पिच रिपोर्ट
चेन्नई और कोलकाता में सुरक्षा को लेकर आश्वस्त
आईसीसी बोर्ड के एक करीबी सूत्र ने नाम न छापने की शर्त पर पीटीआई को बताया कि काफी कुछ इस बात पर निर्भर करेगा कि बीसीसीआई और भारत सरकार क्या फैसला करती है, लेकिन पाकिस्तान विश्व कप के ज्यादातर मैच कोलकाता और चेन्नई में खेलना चाहेगा। दरअसल, कोलकाता में पाकिस्तान ने 2016 में भारत के खिलाफ अपना टी20 विश्व कप खेला था और खिलाड़ी सुरक्षा व्यवस्था से काफी खुश थे। इसी तरह एक वेन्यू के तौर पर चेन्नई पाकिस्तान के लिए यादगार बना हुआ है। यहां भी वे सुरक्षा को लेकर आश्वस्त हैं।
और पढ़िए – IPL 2023, DC vs RR: पहली जीत दर्ज करने राजस्थान के खिलाफ उतरेगी दिल्ली कैपिटल्स की टीम, ऐसे देख सकेंगे लाइव
एशिया कप को लेकर क्या हुई बात?
एशिया कप के आयोजन को लेकर फिलहाल एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) में कोई निर्णय नहीं हुआ है, लेकिन खबर थी कि आयोजकों ने ‘हाइब्रिड’ मॉडल पर काम करने की बात कही है। इसके तहत भारत के मैच पाकिस्तान के बाहर खेले जा सकते हैं। पीसीबी अध्यक्ष नजम सेठी ने भी इस बारे में बयान देकर हाइब्रिड मॉडल की पुष्टि कर दी थी। अगर पाकिस्तान की टीम भारत की यात्रा करती है, तो बीसीसीआई को भारत सरकार से वीजा मंजूरी लेनी होगी।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
2 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
3 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
3 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
4 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
5 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
5 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
6 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
6 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
6 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines