नई दिल्ली: भारत में इस साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2023 की डेट्स सामने आ गई हैं। एकदिवसीय विश्व कप 5 अक्टूबर से शुरू होकर 19 नवंबर को खत्म होगा। इसका फाइनल अहमदाबाद में दुनिया का सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। ईएसपीएनक्रिकइंफो की खबर के मुताबिक, अहमदाबाद के अलावा शॉर्टलिस्ट किए गए शहरों में बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, धर्मशाला, गुवाहाटी, हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ, इंदौर, राजकोट और मुंबई शामिल हैं। पूरे टूर्नामेंट में 46 दिनों की अवधि में तीन नॉकआउट सहित 48 मैच शामिल होंगे। हालांकि बीसीसीआई और आईसीसी की ओर से इसका आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।
बीसीसीआई की मंजूरी का इंतजार
कहा जा रहा है कि दो या तीन शहरों में टीमें वार्म-अप खेलेंगी। आमतौर पर आईसीसी विश्व कप के कार्यक्रमों की घोषणा कम से कम एक साल पहले कर देता है, लेकिन इस बार वह बीसीसीआई और भारत सरकार से जरूरी मंजूरी मिलने का भी इंतजार कर रहा है। इसमें दो प्रमुख मुद्दे शामिल हैं। पहला- टूर्नामेंट के लिए टैक्स में छूट और पाकिस्तान टीम के लिए वीजा मंजूरी।
और पढ़िए – Asia Cup 2023: शाहिद अफरीदी ने बढ़ाया ‘दोस्ती’ का हाथ, BCCI से लगाई ये गुहार
पाकिस्तान टीम को वीजा की मंजूरी
रिपोर्ट के अनुसार, पिछले सप्ताह दुबई में हुई आईसीसी की बैठक में बीसीसीआई ने वैश्विक संस्था को आश्वासन दिया था कि पाकिस्तान टीम के वीजा को भारत सरकार मंजूरी देगी। वहीं जहां तक टैक्स छूट के मुद्दे की बात है, उम्मीद है कि बीसीसीआई जल्द ही भारत सरकार की स्थिति के बारे में आईसीसी को अपडेट करेगा।
अनुमानित ब्रॉडकास्टिंग इनकम 533.29 मिलियन अमरीकी डॉलर
पिछले साल ICC को भारतीय कर अधिकारियों द्वारा सूचित किया गया था कि 2023 विश्व कप से ब्रॉडकास्ट रेवेन्यू के लिए 20% टैक्स (सरचार्ज को छोड़कर) लिया जाएगा। अपने नोट में BCCI ने 2023 विश्व कप से ICC की अनुमानित ब्रॉडकास्टिंग इनकम 533.29 मिलियन अमरीकी डॉलर बताई है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
6 mins agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
1 hr agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
2 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
2 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
2 hrs agoLIVE: लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज, शाई होप और कामिल पूरन क्रीज पर
3 hrs agoसूर्यकुमार यादव ने 170 के स्ट्राइक रेट से की बल्लेबाजी
3 hrs agoटीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, 49 रनों से जीता तीसरा वनडे
3 hrs agoनाथन लियोन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
4 hrs agoमैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड, रचा नया इतिहास
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines