Shardul Thakur Catch: भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच विश्व कप का दसवां मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में भारत ने अपनी पकड़ मजबूत बना रखी है। इस मैच के दौरान भारत के गेंदबाज शार्दुल ठाकुर ने एक शानदार कैच पकड़ा है। शार्दुल ने इस कमाल के कैच के साथ ही रहमानुल्लाह गुरबाज को सिर्फ 21 रन के स्कोर पर चलता कर दिया है। यह विकेट हार्दिक पांड्या के नाम हुआ है। ठाकुर के इस कमाल के कैच से फैंस और खिलाड़ियों का मनोबल भी खूब बढ़ा है। इस कैच के साथ ही शार्दुल ने एक छक्के वाली गेंद को कैच में तब्दील कर दिया।
शार्दुल ने ऐसे पकड़ा कैच
शार्दुल ठाकुर ने 13वें ओवर में गेंदबाजी के लिए हार्दिक पांड्या के ओवर के चौथे गेंद पर यह कैप पकड़ा है। हार्दिक ने गेंदबाजी की तो रहमानुल्लाह गुरबाज ने जोर से बल्ला घुमाया और गेंद को बाउंड्री पर पहुंचा दिया। ऐसा लग रहा था कि गेंद सीमा पार जाकर ही रुकेगी, लेकिन तभी शार्दुल ठाकुर ने गेंद को लपक लिया। शार्दुल कैच लेने के बाद अपना एक पैर बाउंड्री में रखने वाले थे, तभी उन्होंने गेंद को उछाल दिया और बाउंड्री में पैर रखकर वापस से बाहर आया और दोबारा कैच लपक लिया। यह बेहद ही शानदार कैच था। इस कैच के साथ ही रहमानुल्लाह गुरबाज जो खतरनाक साबित हो सकते थे, वह सिर्फ 21 रन के स्कोर पर आउट हो गए।
अश्विन की जगह शार्दुल के मौका
बता दें कि आज के मुकाबले में स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन को प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया है। उनकी जगह पर आज शार्दुल को मौका दिया गया है। इस मैच में शार्दुल को शामिल करना ये दर्शाता है कि इस मैदान पर बड़ा स्कोर बनने वाला है। ऐसे में यहां बैटिंग ऑपशन बढ़ाने के लिए ये फैसला किया गया है, इसके अलावा यह पिच तेज गेंदबाजों के लिए मददगार भी साबित होने की उम्मीद है।
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
55 mins ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
1 hr agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
1 hr agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
3 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
4 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
5 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
12 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
13 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines