नई दिल्ली: इस साल भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप को लेकर दुनियाभर की टीमों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जहां एक ओर कई टीमें द्विपक्षीय सीरीज में भिड़ रही हैं तो वहीं दूसरी ओर नामीबिया में क्वालिफायर प्लेऑफ मुकाबले खेले जा रहे हैं। वर्ल्ड कप के लिए आयोजक भारत के अलावा न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, बांग्लादेश, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान पहले ही क्वालिफाई कर चुके हैं। अब आठवें स्थान के लिए वेस्ट इंडीज, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, आयरलैंड, जिम्बाब्वे और नीदरलैंड्स के बीच कड़ी टक्कर चल रही है। ऐसे में साउथ अफ्रीका वनडे वर्ल्ड कप के लिए कैसे क्वालिफाई कर सकती है, आइए जानते हैं समीकरण…
और पढ़िए – SA vs NED: नीदरलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका ने किया टीम का ऐलान, 2 गेंदबाजों की वापसी
नीदरलैंड के खिलाफ जीतनी होगी सीरीज
साउथ अफ्रीका नीदरलैंड के खिलाफ 31 मार्च से दो मैचों की सीरीज खेलने जा रही है। ये सीरीज साउथ अफ्रीका के लिए बेहद महत्वपूर्ण होगी। यदि दक्षिण अफ्रीका बिना ओवर-रेट पेनल्टी के दोनों मैच जीतता है, तो वे इस साल भारत में होने वाले विश्व कप के लिए सीधे क्वालीफाई कर जाएंगे। हालांकि संभावित खतरे से बचने के लिए ये भी उम्मीद करनी होगी कि श्रीलंका न्यूजीलैंड में अपने तीन में से कम से कम दो वनडे मैच हार जाए।
कम से कम एक और मुकाबला हार जाए श्रीलंका
श्रीलंका अपना एक मुकाबला हार चुकी है। ऐसे में साउथ अफ्रीका को उम्मीद करनी होगी कि उसे अगले दो मुकाबलों में से कम से कम एक में हार मिले। वहीं साउथ अफ्रीका को ये भी उम्मीद करनी होगी कि आयरलैंड बांग्लादेश के खिलाफ तीन में से कम से कम एक मुकाबला हार जाए। ये समीकरण बनने के बाद साउथ अफ्रीका वनडे वर्ल्ड कप में क्वालिफाई कर सकती है। श्रीलंका-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे 28 मार्च और तीसरा 31 मार्च को खेला जाएगा। वहीं आयरलैंड और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 9 से 14 मई के बीच खेली जाएगी।
और पढ़िए – PAK vs AFG: पाकिस्तान ने बचाई लाज, आखिरी मैच में अफगानिस्तान को 66 रनों से दी करारी मात
नीदरलैंड वनडे के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम:
टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, ब्योर्न फोर्टुइन, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को जानसन, हेनरिक क्लासेन, सिसंडा मगाला, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिच नोर्टजे, वेन पार्नेल, कगिसो रबाडा, तबरेज शम्सी, रेसी वैन डेर डूसन
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
34 mins agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
50 mins agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
1 hr ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
1 hr agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
1 hr agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
2 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
2 hrs agoपांचवें टी20 में बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
3 hrs agoभुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, 16 ओवर में लुटाए 180 रन
3 hrs agoभारत की हार पर अय्यर का बड़ा बयान, इस कमजोरी को ठहराया जिम्मेदार
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines