ODI World Cup History: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में भारत का प्रदर्शन सराहनीय रहा है। भारत अभी तक 2 वनडे वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम कर चुका है। इस दौरान भारत ने कई टीमों की धज्जियां उड़ाते हुए एकतरफा जीत दर्ज किया है। लेकिन क्या आपको पता है कि वनडे वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत कौन सी है। भारत ने यह जीत किसके खिलाफ दर्ज की और इस मैच के हीरो कौन रहे।
2007 में मिली थी भारत को यह जीत
भारत ने साल 2007 का टी-20 वर्ल्ड कप अपने नाम कर लिया था। इस खिताब के साथ ही भारत ने कई रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए थे। इन रिकॉर्ड्स में एक ऐसा भी रिकॉर्ड है जो भारत ने वनडे वर्ल्ड कप 2007 में बनाया था। इस वनडे वर्ल्ड कप का 12 वां मैच भारत और बरमूडा के बीच खेला गया था। इस मैच में भारत ने विरोधी टीम को धूल चटा दिया और रिकॉर्ड जीत हासिल कर ली। भारत ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 413 रन बनाया था। वीरेंद्र सहवाग ने सबसे अधिक 87 गेंदों में 114 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा सौरभ गांगुली ने भी 89 रनों की पारी खेली थी।
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: वर्ल्ड कप में भारत-ऑस्ट्रेलिया में किसका पलड़ा भारी, जानें 1975 से अभी तक के आंकड़े
भारत ने 257 रनों से जीता था मुकाबला
बरमूडा टीम इस विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी और बिगड़ती चली गई। बरमूडा की पारी शुरू से ही नहीं संभल सकी और पूरी टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। बरमूडा सिर्फ 156 रनों के स्कोर पर ही ढेर हो गई और भारत ने इस मुकाबले को 257 रनों से जीत लिया। यह जीत भारत के लिए वर्ल्ड कप में मिलने वाली सबसे बड़ी जीत है। 2007 के बाद अभी तक भारत को इतनी बड़ी जीत नहीं मिली है। इस मैच के मैन ऑफ द मैच वीरेंद्र सहवाग रहे थे।
संबंधित खबरें
2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
3 mins agoसिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
47 mins agoICC ने पाकिस्तान पर लगाया जुर्माना, ट्राई नेशन सीरीज फाइनल में हुई गलती
52 mins agoफ्री में कहां देखें विराट-रोहित का कमबैक मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
1 hr agoमुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
2 hrs agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
3 hrs agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
4 hrs agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
5 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
6 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines