News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
ODI World Cup History: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 आगामी 5 अक्टूबर से शुरु होने वाला है। इस मैच को लेकर फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पिछले दोनों वर्ल्ड कप सीजन में भारत ने बेहतर प्रदर्शन किया था, बावजूद इसके भारतीय टीम खिताब नहीं जीत पाई। दोनों ही वर्ल्ड कप में भारत खिताब पाने से एक कदम पहले ही हार गई और टूर्नामेंट से बाहर हो गई। खेल में हार जीत तो लगा रहता है, लेकिन क्या आपको पता है कि भारत की वर्ल्ड कप में सबसे बड़ी हार कब हुई थी।
वनडे वर्ल्ड कप की शुरुआत साल 1975 में हुई थी। पहले ही वर्ल्ड कप में भारत को सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा था। यह वर्ल्ड कप का पहला ही मैच था, जो कि भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया था। इस मैच में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 4 विकेट खोकर 334 रनों का बड़ा लक्ष्य दिया था। इंग्लैंड की ओर से डेनिस एमिस ने 147 गेंदों में 137 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा कीथ फ्लेचर ने भी 68 रन बनाया था। भारत के लिए यह लक्ष्य आसान नहीं था। उस समय 334 रनों का लक्ष्य काफी विशाल लक्ष्य माना जाता था।
ये भी पढ़ें:- ODI World Cup History: वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत की सबसे बड़ी जीत, विरोधी टीम को 257 रनों से दी थी मात
भारतीय टीम 335 रनों का लक्ष्य का पीछा करने के लिए उतरी। भारत की ओर से सुनील गावस्कर ने 36 और गुंडप्पा विश्वनाथ ने 37 रनों की पारी खेली इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज अच्छा स्कोर करने में नाकामयाब रहे थे। भारत की एक के बाद एक विकेट सस्ते में गिरते चले गए और भारत पहला वर्ल्ड कप का पहला ही मुकाबला 202 रनों से हार गया और यह शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज करा लिया। इसके बाद भारत कभी भी वर्ल्ड कप में 200 से अधिक रनों से नहीं हारा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।