Arpit Pandey
Read More
ODI World Cup: आईसीसी वनडे विश्वकप की शुरुआत 5 अक्टूबर से होने जा रही है। टूर्नामेंट में अब सिर्फ दो महीने का समय बचा है। ऐसे में आईसीसी और बीसीसीआई की संयुक्त टीम क्रिकेट स्टेडियमों का निरीक्षण कर रही है। विश्वकप के लिए भारत का एक और खूबसूरत स्टेडियम तैयार है, जिसे संयुक्त टीम ने हरी झंडी दे दी है।
आईसीसी और बीसीसीआई की संयुक्त टीम ने हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में बने क्रिकेट स्टेडियम का जायजा लिया। यहां विश्वकप के पांच मैच आयोजित होने हैं। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोशिएसन का कहना है कि जो भी रिक्वायरमेंट बताई गई है। उन्हें दो महीने से भी कम समय के अंदर पूरा कर लिया जाएगा। दरअसल, खराब मौसम की वजह से धर्मशाला स्टेडियम में हाल ही में मैच नहीं हो पाया था। लेकिन विश्वकप से पहले स्टेडियम पूरी तरह से तैयार है।
एचपीसीए के अध्यक्ष अरुण धूमल का कहना है कि बीसीसीआई और आईसीसी की संयुक्त टीम स्टेडियम में हुई तैयारियों को लेकर संतुष्ट नजर आई है। उन्होंने जो सुझाव दिए हैं, उसे आने वाले दो महीने में पूरा करने का वादा किया गया है।
बता दें कि धर्मशाला स्टेडियम में वनडे विश्वकप 2023 के पांच मुकाबले खेले जाएंगे। जिनमें से कुछ मैच डे नाइट भी होंगे। ऐसे में यहां विशेष तैयारियां भी की जा रही हैं। धर्मशाला भारत के सबसे खूबसूरत स्टेडियमों में शामिल हैं।
धर्मशाला में भारत और न्यूजीलैंड के बीच भी मुकाबला खेला जाएगा। ऐसे में विश्वकप में होम टीम को सपोर्ट करने के लिए लोगों में उत्सुकता रहेगी। वहीं धर्मशाला आने वाली टीमों का स्वागत हिमाचली परंपरा के साथ किया जाएगा।
ये भी देखें: WI के खिलाफ पहले T20 में Team India लगाएगी दोहरा शतक, 17 साल का इंतज़ार होगा खत्म, बनेगा खास रिकॉर्ड
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।