ODI World Cup 2023: जिम्बाब्वे में खेले जा रहे वर्ल्ड कप क्वालिफायर में सोमवार को नीदरलैंड ने बड़ा उलटफेर करते हुए वेस्टइंडीज को सुपर ओवर में मात दे दी। इस जीत के साथ जहां नीदरलैंड के खाते में 2 अंक जुड़ गए वहीं वेस्टइंडीज के लिए वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई करने की उम्मीदें और भी कम हो गई। हालांकि अभी भी टीम अच्छा प्रदर्शन करे तो वह इसके लिए सिलेक्ट हो सकती है।
हार के बाद भी ऐसे क्वालिफाई कर सकती है वेस्टइंडीज
विंडीज ने ग्रुप ए की क्वालीफायर तालिका में तीसरे स्थान पर कब्जा करने के बाद सुपर सिक्स दौर के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इसलिए 2 बार के चैंपियन के लिए समीकरण यह है कि उन्हें श्रीलंका, स्कॉटलैंड और ओमान के खिलाफ अपने शेष मैच बड़े अंतर से जीतने होंगे। वेस्टइंडीज को ये भी उम्मीद करनी होगी की कोई भी दो टीम 8 अंको से ज्यादा हासिल ना करें। फिलहाल श्रीलंका और जिम्बाब्वे के पास यहां तक पहुंचने का मौका है ऐसे में वेस्टइंडीज को उम्मीद करनी होगी की ये दोनों टीमें अपने एक या दो मैच हारे।
ये है फॉर्मेंट
क्वालीफायर का प्रारूप ऐसा है कि अपने-अपने ग्रुप की शीर्ष 3 टीमें क्वालिफाइड टीमों के खिलाफ प्राप्त किए गए अपने अंको को सुपर 6 राउंड में कैरी फॉरवर्ड करेगी। इसे सुपर 6 राउंड में प्राप्त किए गए अंको से जोड़ दिया जाएगा और अंत में दो टीमों को वर्ल्ड कप के लिए सिलेक्ट किया जाएगा।
जिम्बाब्वे के चार अंक होंगे क्योंकि उन्होंने विंडीज और नीदरलैंड दोनों को हराया है। नीदरलैंड के दो अंक होंगे क्योंकि उन्होंने कैरेबियाई टीम को हरा दिया है, जबकि वेस्टइंडीज के शून्य अंक होंगे क्योंकि वे नीदरलैंड और जिम्बाब्वे दोनों को हराने में विफल रहे हैं। इसलिए विंडीज को भारत का टिकट बुक करने के लिए कुछ खास करना होगा।
संबंधित खबरें
IPL 2027 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर सकते हैं रोहित शर्मा
15 mins agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
7 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
8 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
8 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
9 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
10 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
10 hrs agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
11 hrs agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
11 hrs agoश्रेयस अय्यर के माथे लगा एक और 'कलंक', T20I में मिली दूसरी सबसे बड़ी हार
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines