ODI World Cup 2023: पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने इस साल के अंत में खेले जाने वाले वनडे विश्व कप के लिए अपनी पसंदीदा भारतीय टीम चुनी है। पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने अपनी 15 सदस्यीय टीम में लंबे समय से बाहर चल रहे अनुभवी बल्लेबाज शिखर धवन को बैकअप ओपनर के रूप में चुना है।
भारतीय टीम तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में वेस्टइंडीज के साथ भिड़ेंगे, जिसका पहला मैच ब्रिजटाउन, बारबाडोस में गुरुवार, 27 जुलाई को खेला जाएगा। धवन, जिन्होंने दिसंबर 2022 से भारत के लिए कोई खेल नहीं खेला है, श्रृंखला के लिए चुनी गई 17 सदस्यीय टीम का हिस्सा नहीं हैं।
और पढ़िए – ‘इसे कहते हैं रॉकेट थ्रो’, Shan Masood ने चंद सेकेंडों में कर दिया श्रीलंकाई बल्लेबाज का काम तमाम,
ये खिलाड़ी करेंगे ओपनिंग
जियो सिनेमा पर एक चर्चा के दौरान, जाफर से विश्व कप 2023 के लिए अपनी भारतीय टीम चुनने के लिए कहा गया। उन्होंने रोहित शर्मा, शुबमन गिल और शिखर धवन को अपने तीन सलामी बल्लेबाजों के रूप में चुना। जाफर ने कहा कि “मेरे तीन सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा, शुबमन गिल और शिखर धवन होंगे। भले ही शिखर धवन को नहीं चुना जाएगा, लेकिन मैं उन्हें बैकअप ओपनर के रूप में रखूंगा। भले ही वह शुरुआत में नहीं खेलते हैं, मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं है।”
केएल राहुल और अय्यर की होगी वापसी
वसीम जाफर ने आगे कहा है कि “इसके बाद जाहिर तौर पर विराट कोहली नंबर 3 पर होंगे। श्रेयस अय्यर नंबर 4 पर, केएल राहुल नंबर 5 पर और हार्दिक पंड्या नंबर 6 पर होंगे। रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव एकादश में मेरे तीन स्पिनर होंगे।’ जाफर के मुताबिक हार्दिक पांड्या टीम को अच्छा संतुलन देते हैं। उन्होंने पांड्या को लेकर कहा है कि “भले ही वह 10 ओवर न फेंके और सात-आठ ओवर फेंके, यह मेरे लिए काफी है।’
बुमराह और सिराज संभालेंगे गेंदबाजी की कमान
एकादश में अपने दो विशेषज्ञ सीमरों के रूप में जसप्रित बुमराह और मोहम्मद सिराज का नाम लेते हुए, वसीम जाफर ने बताया कि यह महत्वपूर्ण होगा कि हार्दिक पंड्या अच्छी संख्या में ओवर फेंकने के लिए पर्याप्त रूप से फिट हों।
उन्होंने कहा कि “मेरी एकादश में, मेरे पास जसप्रित बुमराह और मोहम्मद सिराज/मोहम्मद शमी होंगे। मेरे लिए, यह बहुत महत्वपूर्ण है कि हार्दिक पंड्या गेंदबाजी करें क्योंकि विश्व कप भारत में है। भले ही वह 10 ओवर न फेंकें और सात-आठ ओवर डालें, यह मेरे लिए काफी है।” जाफर ने बैकअप के रुप में संजू सैमसन और शार्दुल ठाकुर को टीम में जगह दी है।
और पढ़िए – बारिश के चलते ड्रॉ हुआ दूसरा टेस्ट मैच, भारत ने 1-0 से जीती सीरीज
ODI World Cup 2023 के लिए जाफर की भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, शिखर धवन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, संजू सैमसन और शार्दुल ठाकुर।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
4 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
5 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
5 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
6 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
6 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
7 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
7 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
7 hrs agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
8 hrs agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines