हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ODI World Cup 2023: विश्वकप को लेकर वीरेंद्र सहवाग की बड़ी भविष्यवाणी, बताया कौन-सी 4 टीमें खेलेगी सेमीफाइनल

विज्ञापन

ICC ODI World Cup 2023 Schedule: भारत में आयोजित किए जाने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए आईसीसी ने शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। 5 अक्टूबर से खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 10 टीमें भाग लेने वाली है लेकिन इनमें से सिर्फ 4 ही टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर पाएंगी। इसमें कौन-कौन सी टीमें शामिल होगी इसे लेकर वीरेंद्र सहवाग ने बड़ी भविष्यवाणी की है।

वीरेंद्र सहवाग की बड़ी भविष्यवाणी

दरअसल आईसीसी द्वारा शेड्यूल लॉच करने को लेकर आयोजित किए गए कार्यक्रम में वीरेंद्र सहवाग ने भाग लिया था। इसमें उन्होंने सेमीफाइनल कौन सी टीमें खेलेगी इसे लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। सहवाग ने के मुताबिक सेमीफाइनल में मेजबान भारत के अलावा पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड पहुंच सकते हैं।

उन्होंने कहा, ”चार सेमीफाइनलिस्ट- ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, भारत और पाकिस्तान हैं।” सहवाग ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड सेमीफाइनल में क्यों पहुंचेंगी। उन्होंने कहा, ”ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं क्योंकि उनके खिलाड़ी मुश्किल से सीधे बल्ले से खेलते हैं। हमें ज्यादा अनऑर्थोडॉक्स शॉट्स, अनकंवेंशनल क्रिकेट देखते हैं। इन दोनों देशों के खिलाड़ी ऐसा करने में माहिर हैं।”

विज्ञापन

हर टीम खेलेगी 9 मैच

टूर्नामेंट 5 अक्टूबर से शुरू होकर 10 टीमों के बीच खेला जाएगा और प्रत्येक टीम अन्य नौ टीमों से एक बार भिड़ेगी। सबसे अधिक अंक वाली चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी, जो 15 और 16 नवंबर को निर्धारित हैं। फाइनल 19 नवंबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola