ODI World Cup 2023: वनडे विश्वकप 2023 के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है। आईसीसी ने बताया कि 5 अक्टूबर से क्रिकेट के महाकुंभ का आगाज होगा। 19 नवंबर को फाइनल मुकाबला खेला जाना है। इस विश्वकप में सबसे ज्यादा विकेट कौन सा गेंदबाज लेगा? इस लेकर पूर्व भारतीय दिग्गज वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) और मुथैया मुरलीधरन ने बड़ी भविष्यवाणी की है।
सहवाग ने 2 जबकि मुरलीधरन ने लिए 3 नाम
वीरेंद्र सहवाग ने दो गेंजबाजों को नाम लिए हैं। वहीं दूसरी तरफ मुरलीधरन ने तीन गेंदबाजों के नाम लिए हैं। इन दिग्गजो की माने तो इन सब गेंदबाजों में से कोई सबसे ज्यादा विकेट लेगा।
वीरेंद्र सहवाग ने लिए इन 2 गेंदबाजों के नाम
टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज रहे वीरेंद्र सहवाग ने वर्ल्डकप में टॉप विकेट के लिए 2 गेंदबाजों जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी का नाम लिया है। सहवाग की माने, तो वर्ल्डकप भारत में होने और उसके लिए उन्होंने दो तेज गेंदबाजों के नाम लिए हैं, इसमें से बुमराह काफी लंबे समय के बाद क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं और उसके बाद भी उन्होंने उनका नाम लिया है। हालांकि भारत में स्पिन गेंदबाजी का असर ज्यादा देखा जाता है।
मुरलीधरन ने लिए इन 3 खिलाड़ियों के नाम
वनडे वर्ल्डकप 2023 की मेजबानी भारत के पास है। इसे देखते हुए श्रीलंका के पूर्व स्टार क्रिकेटर रहे मुथैया मुरलीधरन ने भविष्यवाणी की है कि इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट कोई स्पिन निकालेगा। इसके लिए उन्होंने तीन नाम लिए हैं। सबसे पहला नाम आदिल राशिद का फिर अफगानी राशिद खान का लिया। इसके बाद मुरलीधरन ने भारत के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा का नाम लिया है।
15 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान के बीच होगा मैच
दरअसल, 5 अक्टूबर से वनडे विश्वकप का आगाज होगा। 19 नवंबर को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। क्रिकेट के इस महाकुंभ में भारत और पाकिस्तान के बीच 15 अक्टूबर को अहमदाबाद में भिड़ंत देखने को मिलेगी। दोनों देशों के बीच मैच को महायुद्ध भी कहा जाता है, क्योंकि भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले को पूरी दुनिया में देखा जाता है।
संबंधित खबरें
अभिषेक शर्मा रचेंगे इतिहास! ऐसा करने वाले बनेंगे पहले भारतीय
4 mins agoएज फ्रॉड मामले में नया खुलासा, टेस्ट रिपोर्ट पर BCCI ने शुरू की जांच!
15 mins agoचौथे मैच में बल्ले से धमाकेदार पारी खेल सकते हैं श्रेयस अय्यर
19 mins agoन्यूजीलैंड पहुंचते ही कप्तान शुभमन गिल ने कसी कमर, प्रैक्टिस में दिखाया दम
58 mins agoसूर्यवंशी होंगे बाहर…अश्विन ने चौथे T20 की प्लेइंग-11 को लेकर की भविष्यवाणी
1 hr agoIPL 2027 से पहले MI में बड़ा बदलाव, 3 दिग्गजों ने अचानक तोड़ा नाता
1 hr agoगंभीर ने न्यूजीलैंड दौरे पर टीम को दी थी सख्त चेतावनी, तिलक ने किया खुलासा
1 hr agoशमी ने रणजी ट्रॉफी में ढाया कहर, 5 विकेट लेकर बंगाल को दिलाई जीत
1 hr agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर रविचंद्रन अश्विन ने किया बड़ा दावा
2 hrs agoवैभव OUT, ईशान IN… NZ के खिलाफ चौथे T20I में भारत की संभावित प्लेइंग 11
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines