हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ODI World Cup 2023: कब मिलेंगे वर्ल्ड कप टिकट? जानिए डिटेल

विज्ञापन
ODI World Cup 2023 Ticket

नई दिल्ली: आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 शुरू होने में केवल 3 महीने बचे हैं। विश्व कप का शेड्यूल जारी होने के बाद से होटलों की कीमतों में भी बढ़ोतरी होने लगी है। खासकर अहमदाबाद के लग्जरी होटलों की कीमतें 15 से 20 प्रतिशत तक बढ़ना शुरू हो गई हैं। कुछ होटलों में एक दिन का कमरे का किराया 1 लाख रुपये तक पहुंच गया है। अहमदाबाद में 15 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान मैच खेला जाएगा। बहुप्रतीक्षित मैच के लिए प्रशंसकों ने पहले से ही बुकिंग शुरू कर दी है।

अगले सप्ताह तक हो सकता है बड़ा ऐलान 

हालांकि आईसीसी ने अभी तक विश्व कप 2023 के टिकट जारी नहीं किए हैं, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार टिकट्स को लेकर अगले सप्ताह बड़ा ऐलान हो सकता है। टिकट बुक करने की पूरी प्रक्रिया डिजिटल होगी। बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इनसाइडस्पोर्ट को बताया- अंतिम समय में कुछ चीजों को अंतिम रूप दिया जाना है। हम पूरे अनुभव को डिजिटल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। हम पार्टनर्स से बातचीत कर रहे हैं। टिकट की डिटेल अगले सप्ताह तक आ जानी चाहिए। होटल की बढ़ती कीमतों पर अधिकारी ने कहा- हम प्रशंसकों की परेशानियों से अवगत हैं, लेकिन हर चीज को नियंत्रित नहीं किया जा सकता। अधिकारी ने कहा- होटल की बढ़ती कीमतें हमारे नियंत्रण में नहीं हैं।

100 से लेकर 50 हजार रुपये हो सकती है प्राइस 

दूसरी ओर कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि प्रशंसकों को जल्द ही मेगा इवेंट के टिकटों के संबंध में आईसीसी से अपडेट मिलेगा। ICC संभवतया अपनी आधिकारिक वेबसाइट cricketworldcup.com पर ऑनलाइन टिकट बेचेगी। आयोजन स्थल और मैच के आधार पर टिकटों की कीमत 100 से 50,000 रुपये होने की उम्मीद है।

विज्ञापन

5 मैचों की मेजबानी करेगा अहमदाबाद 

अहमदाबाद कुल 5 मैचों की मेजबानी करेगा। टूर्नामेंट की शुरुआत अहमदाबाद में होगी जहां इंग्लैंड का सामना न्यूजीलैंड से होगा। ग्रुप स्टेज में भारत इसी स्थान पर चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ एक मैच खेलेगा। 19 नवंबर को होने वाला आईसीसी विश्व कप 2023 का फाइनल भी इसी वेन्यू पर आयोजित किया जाएगा।

अहमदाबाद में आईसीसी विश्व कप मैच

5 अक्टूबर – इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड
15 अक्टूबर- भारत बनाम पाकिस्तान
4 नवंबर- इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया
10 नवंबर – दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान
19 नवंबर – फाइनल

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola