हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ODI WC 2023: थीम सॉन्ग ने किसी को किया रोमांचित, तो किसी को पुराना सॉन्ग लगा बेहतर, पढ़ें फैंस के रिएक्शन

विज्ञापन

ODI WC Theme Song Fans Reaction: वर्ल्ड कप 2023 के लिए देशभर में खुशी की लहर है। इस टूर्नामेंट के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फैंस की खुशी में चार चांद लगाने के लिए वर्ल्ड कप एंथम लॉन्च कर दिया गया है। इससे फैंस काफी रोमांचित हो रहे हैं। वहीं, इस एंथम को लेकर फैंस का काफी कमाल का रिएक्शन देखने को मिल रहा है। कुछ फैंस हैं जो इस नए सॉन्ग की आलोचना करते हुए 2015 वर्ल्ड कप वाले सॉन्ग को बेस्ट बता रहे हैं। हालांकि, कुछ फैंस रणवीर सिंह की इनर्जी लेवल देखकर काफी रोमांचित भी हो रहे हैं। चलिए हम आपको बताते हैं कि वर्ल्ड कप 2023 सॉन्ग पर फैंस ने क्या प्रतिक्रियाएं दी है।

‘हमारी आत्मा बन चुका है पुराना सॉन्ग’

बता दें कि सोशल मीडिया यूजर्स ने वर्ल्ड कप थीम के सॉन्ग को लेकर खूब टिप्पणी कर रहे हैं। हालांकि ज्यादातर फैंस पुराने सॉन्ग को बेहतर बता रहे हैं, जो साल 2011 और 2015 वर्ल्ड कप में चलाया जा रहा था। मुकुंद कुमार नाम के यूजर्स ने कहा कि कोई भी थीम सॉन्ग 2011 विश्व कप और 2015 विश्व कप को हरा नहीं सकता, यह सॉन्ग इमोशन था। ओसमुसा नाम के सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा कि 2011 विश्व कप थीम गीत प्रतिष्ठित है। 2015 का सॉन्ग पुरानी यादें ताजा कर देने वाला है, ये दोनों हमारी आत्मा बन चुका है।

ये भी पढ़ें: ODI World Cup 2023 Song: विश्वकप के लिए थीम सांग लॉन्च, रणवीर सिंह ने डांस से मचाया धमाल, देखें वीडियो

विज्ञापन

‘इस सॉन्ग को सुन स्टेडियम झूम उठेगा’

कुछ ऐसे भी फैंस है जो इस सॉन्ग को बेहतर बता रहे हैं। उनका मानना है कि हर वर्ल्ड कप अलग होता है, इसलिए उसका सॉन्ग भी अपनेआप में कुछ मायने रखता है। चिरंजीतघोष नाम के सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा कि प्रत्येक विश्व कप थीम गीत अपने तरीके से अलग और खास होते हैं। मूवीजिला नाम के यूजर्स ने भी इस सॉन्ग को इनरजेटिक बताते हुए इसकी तारीफ की है। उन्होंने कहा कि जब स्टेडियम में यह दिलचस्प गीत बजेगा, तो आपका शरीर स्वचालित रूप से कंपन करने लगेगा।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola