हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ODI World Cup: वेस्टइंडीज को बाहर कर डायरेक्ट क्वालिफिकेशन के करीब पहुंची अफ्रीका, अब इस टीम पर टिकी निगाहें

विज्ञापन

SA vs NED: साउथ अफ्रीका और नीदरलैंड के बीच खेले गए दूसरे वनडे मैच में एडम मार्करम की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। इसी के साथ उन्होंने नीदरलैंड को 2-0 से हराकर सीरीज पर भी कब्जा जमा लिया। इस जीत के साथ वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए सीधे क्वालीफाई करने के लिए साउथ अफ्रीका की टीम ने अपनी स्थिति पुख्ता कर ली है। हालांकि, टीम को अभी भी किसी अन्य टीम के भरोसे रहना होगा।

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप सुपर लीग के तहत खेली गई दो मैचों की वनडे सीरीज को साउथ अफ्रीका ने जीता है, जो नीदरलैंड के खिलाफ खेली गई थी। दोनों मैच जीतकर भी साउथ अफ्रीका की टीम सीधे क्वालीफाई नहीं कर पाई है, लेकिन टीम ने दावेदारी पेश कर दी है। इस जीत के चलते उसने वेस्टइंडीज और श्रीलंका दोनों को डायरेक्ट क्वालिफिकेशन की रेस से बाहर कर दिया है।

और पढ़िए – IPL 2023: केकेआर को लगा बड़ा झटका, टी20 में 450 विकेट लेने वाले इस गेंदबाज ने टूर्नामेंट में खेलने से किया इंकार

विज्ञापन

साउथ अफ्रीका कैसे कर सकती है क्वालिफाई ?

वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए क्वालिफाई करने वाली 8वीं टीम कौन सी होगी इसका चयन अब आयरलैंड और बांग्लादेश के बीच खेली जाने वाली सीरीज के नतीते पर निर्भर करेगा। दरअसल अगर इस सीरीज में आयरलैंड की टीम एक भी मैच हार जाती है तो वह इस रेस से बाहर हो जाएगी और अफ्रीका सीधे क्वालिफाई कर देगी।

और पढ़िए – IPL 2023,DC vs GT: दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स के बीच मैच आज, फ्री में ऐसे देखें लाइव

मैच का लेखा-जोखा

इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रोटियाज टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 370 रन बनाए।टीम की ओर से एडेन मार्करम (175) ने शानदार शतकीय पारी खेली।371 रनों का विशाल लक्ष्य लेकर मैदान में उतरी नीदरलैंड क्रिकेट टीम ने 39.1 ओवर में सभी 10 विकेट खोकर केवल 224 रन ही बना सकी।नीदरलैंड टीम की ओर से मूसा अहमद ने सर्वाधिक 61 रन बनाते हुए कुछ देर तक संघर्ष किया, लेकिन उनका प्रयास विफल रहा।

विज्ञापन

और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola