ODI World Cup 2023 SA vs NED: वनडे विश्व कप 2023 में आज धर्मशाला के मैदान पर साउथ अफ्रीका और नीदरलैंड के बीच मैच होने वाला है। मैच से पहले बारिश के चलते मैदान का के आउटफील्ड पर काफी असर पड़ने वाला है। जिससे दोनों टीमों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। मैच से पूर्व संध्या पर धर्मशाला में पूरे दिन बारिश होती रही।
वहीं, आज धर्मशाला में सुबह होने से पहले भी भारी बारिश होती रही। एचपीसीए स्टेडियम में धूप की एक भी किरण नहीं दिखी और ग्राउंड स्टाफ सुपर-सॉपर्स के साथ मैदान को सही करने में पूरे दिन कड़ी मेहनत कर रहा। अब देखना ये होगा कि, मैच के दौरान मैदान का आउटफील्ड कैसा रहता है। फिलहाल धर्मशाला में बारिश नहीं हो रही है लेकिन बादल छाए हुए है।
इस मैदान पर अभी तक विश्व कप के दो मैच खेले गए है। अब ये इस मैदान पर तीसरा मैच होने वाला है। वहीं अपनी तैयारियों को लेकर साउथ अफ्रीका टीम के कप्तान तेम्बा बावुमा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, “हमने मैच से पहले अभ्यास किया और हम पर आउटफील्ड का कोई ज्यादा खराब प्रभाव नहीं पड़ा। लेकिन मैच के दौरान थोड़ी दिक्कत आ सकता है और हमें इस पर ध्यान देने की जरूरत है।” इसके अलावा नीदरलैंड के मुख्य कोच रेयान कुक ने आउटफील्ड को लेकर कहा कि, “मैं आउटफील्ड के बारे में थोड़ा प्रसन्नता के साथ बोलूंगा क्योंकि यह शायद हमारे द्वारा खेले जाने वाले अधिकांश आउटफील्ड से किसी भी तरह से बेहतर है।”
ये भी पढ़ें:- World Cup 2023: मैच के दौरान स्टैंड में जा गिरे होर्डिंग, बाल-बाल बचे दर्शक..Watch Video
तीसरी जीत की तलाश में साउथ अफ्रीका
बता दें, दोनों टीमों का ये विश्व कप 2023 में तीसरा मैच है जहां एक तरफ से साउथ अफ्रीका ने अपने दोनों मैच जीते है तो वहीं, नीदरलैंड को अपने दोनों ही मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। आज के मैच में साउथ अफ्रीका टीम नीदरलैंड को हराकर विश्व कप में जीत की हैट्रिक लगाकर प्वाइंट्स टेबल में पहले पायदान पर आना चाहेगी।
तो वहीं, नीदरलैंड विश्व कप में अपनी पहली जीत की तलाश करेगी। साउथ अफ्रीका भले ही शानदार फॉर्म में हो लेकिन वो किसी भी तरह से नीदरलैंड को हल्के में नहीं लेना चाहेगी। क्योंकि विश्व कप में अफगानिस्तान ने इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम को हराकर बाकी सभी टीमों के लिए एक शानदार उदाहरण पेश किया है।
संबंधित खबरें
पहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
10 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
31 mins agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
42 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
46 mins agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
1 hr agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
2 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
2 hrs agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines