World Cup 2023: भारत में होने वाले विश्वकप 2023 की तैयारियां तेज हैं। 5 अक्टूबर से होने वाले विश्वकप से पहले वर्ल्ड कप की ट्रॉफी वर्ल्ड टूर पर है। 7 अगस्त को यह ट्रॉफी वेस्टइंडीज के बारबाडोस पहुंची है, जहां फैंस ने इसका दीदार किया। बारबाडोस में सबसे पहले इस ट्रॉफी को छूने का मौका टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को मिला। उन्होंने आईसीसी के इवेंट में विश्वकप ट्रॉफी के साथ फोटो शूट कराया और विश्वकप जीतने का दावा किया। रोहित शर्मा ने कहा- हम 12 साल बाद इतिहास दोहरा सकते हैं।
विश्वकप ट्रॉफी सुंदर लग रही है
हाथ में ट्रॉफी लेने पर रोहित शर्मा ने आईसीसी से बात करते हुए कहा ‘इससे पहले उन्होंने इतने पास से ट्रॉफी कभी नहीं देखी थी। यहां तक कि जब हम 2011 में जीते थे तब भी नहीं। मैं उस समय टीम का हिस्सा नहीं था। लेकिन यह सुंदर लग रही है। ट्रॉफी के पीछे कई सारी यादें हैं। यह सुंदर हैं और उम्मीद है कि हम इसे उठा सकते हैं। आपको बता दें कि भारत ने साल 2011 में श्रीलंका को हराकर दूसरा विश्वकप अपने नाम किया था।
और पढ़िए – शराब की लत से बर्बाद हो गया इन 3 दिग्गजों का करियर, वरना आज भी कायम होता जलवा
हम इतिहास दोहरा सकते हैं- रोहित शर्मा
रोहित शर्मा ने आगे कहा कि ‘2011 विश्व कप हम सभी के लिए यादगार था, मुझे याद है कि मैंने इसे घर से हर एक मैच देखा था, हर एक गेंद जो खेली गई थी। मेरी अलग-अलग भावनाएं थीं। टीम बहुत अच्छा खेल रही थी – उम्मीद है कि हम इसे 12 साल बाद 2023 में दोहरा सकते हैं।
और पढ़िए – तिलक वर्मा ने अपने कोच को दिया था ये सरप्राइज, 20 साल की ख्वाहिश कर दी पूरी
हम घर में खेलने के लिए उत्सुक हैं
रोहित ने फैंस से समर्थन की उम्मीद की। उन्होंने कहा ‘मैं इस बात को भली-भांती जानता हूं कि वर्ल्ड कप के दौरान हम जिस जगह और जिस मैदान पर जाएंगे, वहां फैंस से भारी समर्थन की उम्मीद है। ये वर्ल्ड कप है और इसका हर कोई इंतजार कर रहा है और वर्ल्ड कप 12 साल बाद वापिस आ रहा है। हम 12 साल बाद घर में विश्वकप खेलने के लिए उत्सुक हैं।’
संबंधित खबरें
टीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
19 mins agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
31 mins agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
31 mins agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
1 hr agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
1 hr agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
1 hr agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
2 hrs agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
3 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
3 hrs agoLIVE: भारत को लगा पहला झटका, संजू सैमसन अर्धशतक लगाकर लौटे पवेलियन
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines